सीहरो में लुटेरी दुल्हन का आतंक (सोर्स- सोशल मीडिया) 
सीहोर

सीहोर में लुटेरी दुल्हन का आतंक: शादी के 3 दिन बाद गहने और 2 लाख लेकर फरार, न्याय के लिए भटक रहा परिवार

Marriage Fraud In Sehore: सीहोर के भैरूंदा में 'लुटेरी दुल्हन' का आतंक, बिचौलिए ने ठगे 2 लाख, शादी के 3 दिन बाद जेवर समेटकर दुल्हन फरार, कलेक्टॉरेट में शिकायत दर्ज, जांच शुरू।

सजल रघुवंशी

Looteri Dulhan Case Sehore: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी की आड़ में एक परिवार के साथ बड़ी धोखाधड़ी की गई। बिचौलिया के झांसे में आकर एक कुंवारे युवक की शादी तो हो गई, लेकिन शादी के महज तीन दिन बाद ही नई-नवेली दुल्हन घर के कीमती आभूषण समेटकर रफूचक्कर हो गई। ठगा हुआ पीड़ित परिवार अब न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है।

यह पूरा मामला सीहोर जिले की भैरूंदा तहसील का है। पीड़ित दूल्हे संजीव और उसकी मां के अनुसार, वे लंबे समय से बेटे के लिए लड़की की तलाश में थे। इसी बीच उनकी मुलाकात तजपुरा निवासी इमरान नाम के एक बिचौलिया से हुई, जिसने शादी कराने का झांसा दिया। बिचौलिया ने शादी कराने के एवज में परिवार से ₹2 लाख भी ऐंठ लिए।

​बिचौलिया ने दो बार रची साजिश, झांसे में आया परिवार

​पीड़ित मां ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई कि बिचौलिया इमरान ने उनके साथ दो बार धोखा किया ​पहली कोशिश बिचौलिया पहली बार जिस लड़की को लेकर आया था, वह शादी के बाद केवल 9 दिन रुकी और फिर गायब हो गई। इसके बाद बिचौलिया लगातार उन्हें टालता रहा और सहानुभूति का नाटक करते हुए कहा कि वह संजीव को अपना बेटा समझता है और ईद के बाद किसी अच्छे परिवार की दूसरी लड़की लाएगा

ईद के बाद दूसरी लड़की लेकर आया बिचौलिया

​दूसरी कोशिश बिचौलिया वादे के मुताबिक ईद के बाद दूसरी लड़की लेकर आया लेकिन इस बार साजिश और भी बड़ी थी। शादी के महज तीन दिन बाद ही, रात के करीब 1:30 बजे, दुल्हन बिचौलिया के सिखाए-पढ़ाए अनुसार घर में रखे कीमती सोने-चांदी के आभूषण समेटकर अचानक फरार हो गई।

​बिचौलिया बना रहा बहाने, पुलिस जांच में जुटी

​काफी तलाश के बाद जब दुल्हन का पता नहीं चला, तब परिजनों को एहसास हुआ कि वे लुटेरी दुल्हन और बिचौलिया के संगठित गैंग का शिकार हो चुके हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि अब न तो बिचौलिया पैसे वापस कर रहा है और न ही बहू लौट रही है। थाने में शिकायत करने के बाद भी बिचौलिया 'आज ला रहा हूं, कल ला रहा हूं' कहकर बहाने बना रहा है।

​पीड़ित परिवार ने गुहार लगाते हुए कहा कि प्रशासन से हमारी यही मांग है कि या तो बिचौलिया इमरान हमारे ₹2 लाख वापस दिलवाए या फिर बेटे संजीव के लिए बहू लाकर दे। ​थक-हारकर पीड़ित दूल्हा अपनी मां के साथ सीहोर जिला मुख्यालय पहुंचा और अधिकारियों के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर बिचौलिया इमरान व फरार दुल्हन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

https://youtu.be/iYezYQl1by4?si=s0FoX_lW6dC-fxgH

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह