सीहोर में कांग्रेस ने बांटी मेलोडी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
सीहोर

सीहोर में मेलोडी बांटकर कांग्रेस ने किया अनोखा प्रदर्शन: 'चॉकलेट खाओ और महंगाई भूल जाओ' का लगाया नारा

Congress Protest: बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और CNG के बढ़ते दामों को लेकर सीहोर में कांग्रेस ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। बस स्टैंड और पटेल पेट्रोल पंप क्षेत्र में मेलोडी चॉकलेट बांटी।

सजल रघुवंशी

Sehore Congress Melody Protest: देश और प्रदेश में बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों तथा बिगड़ती बिजली-पानी व्यवस्था को लेकर सीहोर में कांग्रेस ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड और पटेल पेट्रोल पंप क्षेत्र में राहगीरों, किसानों और आम लोगों को मेलोडी चॉकलेट बांटी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि सरकार की नीतियों के कारण जनता परेशान है और महंगाई लगातार लोगों की जेब पर बोझ बढ़ा रही है। इस अनूठे प्रदर्शन ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और पूरे शहर में इसकी चर्चा होती रही। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

​भाजपा सरकार पर कांग्रेस ने कसा तंज

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी भेंट किए जाने को लेकर भाजपा नेता उत्साह दिखा रहे हैं। राजीव गुजराती ने तंज कसते हुए आरोप लगाया कि सरकार चाहती है कि जनता भी ‘मेलोडी’ खाकर महंगाई, बेरोजगारी और अन्य मूलभूत समस्याओं को भूल जाए। उन्होंने कहा कि आम लोग लगातार बढ़ती कीमतों और खराब व्यवस्थाओं से परेशान हैं।

​जनता और किसानों के मुद्दों पर सरकार घेरा

​राजीव गुजराती ने सिलसिलेवार ढंग से आरोप लगाया कि महज एक सप्ताह के भीतर पांच बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर जनता की जेब पर डाका डाला गया है। रसोई गैस, सोना और चांदी अब आम आदमी की पहुंच से बाहर हो चुके हैं। इसके अलावा नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर भी विरोध दर्ज कराया गया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में ग्रामीण इलाकों में अघोषित बिजली कटौती हो रही है और किसानों को फसलों का वाजिब एमएसपी (MSP) नहीं मिल रहा है।

एक दिन पहले 'आप' ने भी भोपाल में किया प्रदर्शन

बता दें की, इस समय विपक्ष सरकार को पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साध रही है। एक दिन पहले यानी मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने राजधानी भोपाल में पेट्रोल पंपों के सामने लोगों को मेलोडी टॉफी बाटीं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

Chorbagan Puja Stampede Live: हादसे में मरने वालों की संख्या 19 हुई, CM ने बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

ग्वालियर में दुर्गाष्टमी पर बड़ा हादसा, शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 13 की मौत

Kolkata Pandal Stampede: हादसे के बाद अमित शाह ने स्थगित किए बंगाल के सभी कार्यक्रम, घायलों से करेंगे मुलाकात

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसा: 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख किया मुआवजे का ऐलान

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?