पीड़ित परिवार (फोटो सोर्स- नवभारत) 
सीहोर

सीहोर: जानलेवा हमले के पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, पुलिस FIR में गंभीर धाराएं जोड़ने की मांग

Sehore Crime News : बड़नगर बमूलिया में जानलेवा हमले के पीड़ित जुगल जाटव ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर BNS की गंभीर धाराएं जोड़ने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

प्रीतेश जैन

Sehore Assault Victim SP Complaint: सीहोर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बड़नगर बमूलिया में कथित प्राणघातक हमले के एक मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित जुगल जाटव ने एसपी को लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि मामले में गंभीर चोटें आने और मेडिकल रिपोर्ट में फ्रैक्चर की पुष्टि होने के बावजूद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हल्की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पीड़ित के आवेदन के अनुसार, घटना 22 जून 2026 की है। जुगल जाटव का आरोप है कि गांव के ही राजमल जाटव और उसके साथियों ने उन पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया। इस घटना में उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।

मेडिकल रिपोर्ट का हवाला

पीड़ित का कहना है कि उपचार के दौरान उनके सिर पर कई टांके लगाए गए। उनका दावा है कि मेडिकल रिपोर्ट और एक्स-रे में चेहरे की हड्डी में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। इसके बावजूद मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराएं नहीं जोड़ी गईं।

पुलिस पर लगाए पक्षपात के आरोप

जुगल जाटव ने आरोप लगाया कि गंभीर चोटों के बावजूद कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केवल सामान्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। उनका कहना है कि हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराएं नहीं लगाए जाने के कारण आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी लगातार केस वापस लेने और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। परिवार ने दावा किया कि इन परिस्थितियों में वे भय के माहौल में जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

एसपी से की चार प्रमुख मांगें

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए कहा है कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर और गैर-जमानती धाराएं जोड़ी जाएं। साथ ही आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग की गई है। अब इस मामले में पुलिस अधीक्षक द्वारा की जाने वाली कार्रवाई पर पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों की नजर बनी हुई है।

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग