भतीजे की शादी में पंडित प्रदीप मिश्रा के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर उठ रहे सवाल फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
सीहोर

दुनिया को सादगी का पाठ, लेकिन भतीजे की शादी में शाही अंदाज! पंडित प्रदीप मिश्रा की ड्रेस पर उठ रहे सवाल

Pandit Pradeep Mishra Royal Look : भतीजे शिवम मिश्रा की शादी में पंडित प्रदीप मिश्रा वेलवेट शेरवानी और शाही अंदाज में नजर आए। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं और सादगी को लेकर चर्चा छिड़ गई है।

विजेंद्र सिंह राणा, शाजेब खान

Highlights :

  • भतीजे की शादी में वेलवेट शेरवानी और कढ़ाईदार अचकन में दिखा पंडित प्रदीप मिश्रा का रॉयल अंदाज।

  • सोशल मीडिया पर पंडित प्रदीप मिश्रा का रॉयल लुक हो रहा है वायरल ।

  • प्रशंसकों ने की तारीफ, कुछ यूजर्स ने सादगी के संदेश पर उठाए सवाल ।

Pandit Pradeep Mishra Royal Look at Nephew Wedding : शिव महापुराण कथाओं के लिए देश विदेश में प्रसिद्ध पंडित प्रदीप मिश्रा इन दिनों अपने प्रवचनों के बजाय एक अलग वजह से चर्चा में हैं। उनके भतीजे शिवम मिश्रा के विवाह समारोह की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में प्रदीप मिश्रा पारंपरिक सादगी से हटकर बेहद शाही अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनके इस बदले हुए लुक को लेकर सोशल मीडिया पर तारीफ और सवाल दोनों तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

वेलवेट शेरवानी में दिखा रॉयल अंदाज

भतीजे की शादी में पंडित प्रदीप मिश्रा ने आकर्षक वेलवेट शेरवानी और भारी कढ़ाईदार अचकन पहनी थी। इसके साथ गले में पारंपरिक हार भी नजर आया। समारोह में उनका ये पहनावा और अंदाज मेहमानों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। उनकी तस्वीरें सामने आने के बाद लोग उनके इस नए लुक को लेकर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

आमतौर पर सादगी भरे अंदाज में आते हैं नजर

पंडित प्रदीप मिश्रा को आमतौर पर कथाओं और धार्मिक आयोजनों में साधारण वेशभूषा में देखा जाता है। प्रवचनों के दौरान वे भारतीय संस्कृति, परंपराओं, सादगी और आध्यात्मिक जीवन से जुड़े संदेश देते हैं। ऐसे में पारिवारिक समारोह में उनका रॉयल लुक कई लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया है।

सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने की तारीफ

सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने के बाद उनके समर्थकों और प्रशंसकों ने शाही अंदाज की तारीफ की। कुछ यूजर्स का कहना है कि पारिवारिक खुशी के मौके पर आकर्षक कपड़े पहनना स्वाभाविक है और इसमें कोई असामान्य बात नहीं है। उनके प्रशंसक इस लुक को उनकी लोकप्रियता और व्यक्तित्व के अनुरूप बता रहे हैं।

सादगी के संदेश को लेकर उठे सवाल

दूसरी ओर सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उनके प्रवचनों में दिए जाने वाले सादगी और त्याग के संदेशों का हवाला देते हुए सवाल उठाए हैं। चर्चा इस बात पर केंद्रित है कि सार्वजनिक मंच से दी जाने वाली सीख और निजी जीवन की शैली में कितना सामंजस्य होना चाहिए। हालांकि, यह प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया यूजर्स की व्यक्तिगत राय हैं। फिलहाल भतीजे की शादी में प्रदीप मिश्रा का शाही अंदाज इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Bisleri की बढ़ी मुश्किलें! पानी के सैंपल में मिला बैक्टीरिया, FSSAI ने कंपनी के खिलाफ कार्रवाई को दी मंजूरी

RSS का विशाल समागम राष्ट्र वंदनम: 9000 स्वयंसेवक करेंगे योग, समाज को मिलेगा नशामुक्ति और एकता का संदेश

Delimitation Bill: क्या मोदी सरकार परिसीमन बिल पास करा पाएगी? जानें BJP का नया फॉर्मूला

तिरुपरंकुंद्रम दीपम विवाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पीएम मोदी ने किया दिल से स्वागत, बोले- जय मुरुगन

उरी के भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत, अकेली बची 11 साल की मासूम; वलीमा से घर लौट रहा था परिवार