खचुरिया घेंघी के राम मंदिर में बड़ी चोरी (सोर्स- एआई जनरेटेड इमेज)
सीहोर

भगवान के घर चोरी! इछावर के खजुरिया घेंघी के राम मंदिर में 7 लाख की डकैती, ग्रामीणों में आक्रोश

Khajuriya Ghenghi Temple Theft Case: इछावर के खजुरिया घेंघी के राम मंदिर में बड़ी चोरी, रात के अंधेरे में चोर उड़ा ले गए 7 लाख रुपये। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर शुरू की जांच।

विजेंद्र सिंह राणा, सजल रघुवंशी

Ram Temple Robbery Case Ichhawar: इछावर तहसील के ग्राम खजुरिया घेंघी स्थित ऐतिहासिक श्री राम मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए गर्भगृह को निशाना बनाया।

बेखौफ बदमाशों ने मंदिर के ताले तोड़कर भगवान के आभूषण और दानपेटी से नकदी सहित करीब 7 लाख रुपये का सामान पार कर दिया। इस घटना से क्षेत्र के धार्मिक श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

रात के अंधेरे में मंदिर परिसर में घुसे चोर

जानकारी के अनुसार, चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मंदिर परिसर में प्रवेश किया। बदमाशों ने सबसे पहले मुख्य द्वार और गर्भगृह के तालों को चटकाया। इसके बाद मूर्तियों पर सजे सोने-चांदी के गहने, छत्र और मंदिर की दानपेटी में रखी बड़ी धनराशि समेटकर रफूचक्कर हो गए। ​सुबह जब ग्रामीण रोजाना की तरह पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे, तो वहाँ का दृश्य देखकर सन्न रह गए। मंदिर के ताले टूटे पड़े थे और गर्भगृह का सारा सामान अस्त-व्यस्त था।

​ग्रामीणों में गुस्सा, थाने का घेराव कर की गश्त की मांग

​मंदिर में चोरी की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। घटना से नाराज ग्रामीणों ने तत्काल इछावर थाना पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी। ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक स्थलों पर इस तरह की वारदातें सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा करती हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से गाँव में रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द पकड़ने की मांग की है। ​"धार्मिक स्थल पर हुई यह चोरी बेहद निंदनीय है। पुलिस को तुरंत सख्त कदम उठाते हुए माल बरामद करना चाहिए।" — आक्रोशित ग्रामीण

पुलिस जांच शुरू, संदिग्धों से पूछताछ

​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और फिंगरप्रिंट व अन्य साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इछावर पुलिस का कहना है कि आसपास के इलाकों में संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता

CAFE-III Norms: 2027 से बदलेंगे कारों के फ्यूल एफिशिएंसी नियम, जानें नई गाड़ियों पर क्या होगा असर

अंबानी के नाम से BJP को कोसती थी सपा, अब रिलायंस के प्रेसिडेंट को ही दिया राज्यसभा टिकट, कौन हैं धनराज नथवानी?

पद्म भूषण क्यों...उन्हें भारत रत्न देकर राष्ट्रपति बना दो! CEC को लेकर BJP नेता के बयान पर CM अब्दुल्ला का तंज

पश्चिमी चंपारण के बगहा में पहुंचे पप्पू यादव, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; सरकार पर उठाए गंभीर सवाल