मृत नवजात के साथ मां और अस्पताल प्रभारी (फोटो सोर्स- नवभारत) 
सीहोर

बिलकिसगंज CHC में नवजात की मौत: डॉक्टर की गैर-मौजूदगी के कारण नहीं मिल सका इलाज, BMO ने दिए जांच के आदेश

Sehore Hospital News : सीहोर के बिलकिसगंज CHC में डॉक्टर की कथित गैर-मौजूदगी के बीच नवजात की मौत का मामला सामने आया है। BMO ने जांच के आदेश दिए हैं और संबंधित स्टाफ को नोटिस जारी किया है।

प्रीतेश जैन

Bilkisganj CHC Newborn Death: सीहोर जिले के बिलकिसगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में प्रसव के बाद एक नवजात की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि नाइट ड्यूटी के दौरान अस्पताल में डॉक्टर मौजूद नहीं थे, जिसके कारण नवजात को समय पर इलाज नहीं मिल सका। घटना के बाद अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठने लगे हैं। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) ने मामले की जांच के आदेश देते हुए संबंधित डॉक्टर और ड्यूटी स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम सारस निवासी दिव्यांग महिला महिमा कलम को गुरुवार तड़के करीब 4 बजे प्रसव के लिए बिलकिसगंज CHC लाया गया था। प्रसव के बाद महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि नवजात करीब डेढ़ घंटे तक जीवित रहा, लेकिन अस्पताल में डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण उसे आवश्यक उपचार नहीं मिल सका। सुबह करीब 6:30 बजे नवजात ने दम तोड़ दिया।

अस्पताल में अनियमितताओं के भी आरोप

घटना की जानकारी मिलने पर सरपंच प्रतिनिधि राजेश जांगड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर मामले की शिकायत BMO डॉ. नवीन मेहर से की। शिकायत के दौरान अस्पताल में कई अन्य अनियमितताओं के आरोप भी सामने आए। इनमें डिलीवरी के नाम पर कथित अवैध वसूली, स्टाफ क्वार्टर में सरकारी बिजली का अवैध उपयोग और मरीजों को बाहर से दवाइयां खरीदने के लिए मजबूर किए जाने जैसी शिकायतें शामिल हैं।

BMO ने दिए जांच के आदेश

शिकायत मिलने के बाद BMO डॉ. नवीन मेहर ने अस्पताल का निरीक्षण किया और स्टाफ को फटकार लगाई। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित डॉक्टर और ड्यूटी स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए टीम गठित की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अस्पताल के नवनियुक्त प्रभारी विभाष रतोनिया ने कहा कि उन्होंने हाल ही में प्रभार संभाला है। अस्पताल में सामने आई सभी शिकायतों और व्यवस्थाओं की जांच कर आवश्यक सुधार किए जाएंगे।

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब