सांकेतिक तस्वीर, फोटो ( सो. सोशल मीडिया) 
मध्य प्रदेश

घोंट दिया बहन का गला... और फिर सुनाई रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी, मामला जान सब रह गए हैरान

Madhya Pradesh Crime News: मध्य प्रदेश के सतना से एक भयावह घटना की खबर आई है। 15 वर्षीय किशोरी ने अपनी छोटी बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने परिवार को गुमराह करने की कोशिश की।

अमन उपाध्याय

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के सतना में 15 साल की एक लड़की ने ऐसा अपराध किया, जिसने सबको को झकझोर कर रख दिया। घटना के अनुसार, लड़की बाजार जा रही थी, तभी उसकी छोटी बहन ने कहा कि वह भी उसके साथ जाएगी, लेकिन बड़ी बहन ने उसे जाने से मना कर दिया। इसके बावजूद छोटी बहन उसके पीछे-पीछे चली गई। गुस्से में बड़ी बहन ने रास्ते में ही छोटी बहन का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। डर के मारे बड़ी बहन ने छोटे बहन का शव झाड़ियों में फेंक दिया और घर लौट आई।

घर पहुंचकर उसने माता-पिता को गुमराह करने की कोशिश की। बाद में जांच में खुलासा हुआ कि हत्या की जिम्मेदार बड़ी बहन ही थी। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। सोमवार को कोलगवां थाना पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया।

थप्पड़ मारने के बाद भी पीछे आती रही बहन

यह घटना कृपालपुर इलाके की है। जहां 15 साल की एक लड़की ने पुलिस के सामने अपनी गलती स्वीकार करते हुए बताया कि 16 अगस्त की सुबह वह बाजार जाने की तैयारी कर रही थी। तभी उसकी छोटी बहन उसके साथ जाने की जिद करने लगी। बार-बार मना करने और थप्पड़ मारने के बावजूद जब छोटी बहन पीछे-पीछे आती रही, तो मेन रोड के पास गुस्से में उसने उसका गला दबा दिया। इससे उसकी बहन झाड़ियों में गिर पड़ी। इसके बाद लड़की बेफिक्र होकर ऑटो में बैठकर शहर चली गई।

शव उठाकर लाई घर

करीब तीन घंटे बाद जब वह बाजार से लौटती है, तो उसने झाड़ियों से बहन का शव उठाकर घर ले आई। परिवार को उसने बताया कि बहन की चप्पल सड़क पर मिली थी और ढूंढने पर वह झाड़ियों में बेहोश पड़ी मिली। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस शुरू से ही घटना की कहानी पर संदेह करती रही। सीएसपी देवेंद्र प्रताप सिंह चौहान के अनुसार, घटनास्थल के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। फुटेज में स्पष्ट हुआ कि आरोपी लड़की जिस जगह ऑटो से उतरी थी, वहां से वह उस चप्पल को देख ही नहीं सकती थी, जिसका उसने उल्लेख किया था। यही सुराग मामले का महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ।

इस वजह से उठाया भयावह कदम

पोस्टमार्टम की फाइनल रिपोर्ट सोमवार को आने के बाद, पुलिस ने आरोपी किशोरी से परिवार के सामने मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की। इस दौरान वह टूट गई और अपने अपराध को स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि वह अपनी छोटी बहन की जिद और हर छोटी बात मां को बताने की आदत से परेशान थी, और इसी वजह से उसने यह भयावह कदम उठाया। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को किशोर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां