सागर के मंदिर में हुई चोरी का हुआ खुलासा (सोर्स- सोशल मीडिया)
सागर

सागर: मंदिर में चोरी का खुलासा, 4.90 लाख के माता के जेवर बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

Sagar Temple Theft Case Solved: खुरई के खिमलासा में नारायणी माता मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मंदिर से सोना-चांदी के जेवर चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

सरजू पटेल, सजल रघुवंशी

Stolen Temple Jewellery Recovered In Sagar: सागर जिले के खुरई के खिमलासा स्थित प्रसिद्ध नारायणी माता मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मंदिर से करीब 4 लाख 90 हजार रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने के बाहर जमा हो गए और दोनों का जुलूस निकालने की मांग करने लगे। विरोध के दौरान ग्रामीणों ने सड़क पर जाम भी लगा दिया। पुलिस की समझाइश के बाद स्थिति सामान्य हुई।

मंदिर के ताले काटकर उड़ाए थे सोने-चांदी के जेवर

दरअसल, 21 और 22 जुलाई 2026 की दरमियानी रात खिमलासा के नारायणी माता मंदिर में चोरी हुई थी। चोरों ने मंदिर के मुख्य गेट और गर्भगृह के ताले काट दिए थे। इसके बाद माता की प्रतिमा पर चढ़े सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और मंदिर परिसर के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों और संदिग्धों की जानकारी के आधार पर पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले।

दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

जांच के बाद सागर पुलिस ने ऊधम उर्फ उदम सिंह यादव, निवासी ललितपुर और राजा यादव, निवासी खिमलासा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने मंदिर में चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर भी बरामद कर लिए गए हैं। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 4 लाख 90 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस अब दोनों आरोपियों से चोरी से जुड़े अन्य पहलुओं पर पूछताछ कर रही है।

पुराने लूट के मामले में भी फरार था ऊधम

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों में शामिल ऊधम खिमलासा थाने में दर्ज एक पुराने लूट के मामले में भी फरार चल रहा था। मंदिर चोरी के खुलासे के बाद पुलिस अब उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाल रही है। साथ ही अन्य वारदातों में उसकी संभावित भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान क्षेत्र में हुई अन्य आपराधिक घटनाओं को लेकर भी जानकारी मिल सकती है।

जुलूस की मांग को लेकर ग्रामीणों ने लगाया जाम

दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण खिमलासा थाने के बाहर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आरोपियों का जुलूस निकालने की मांग की। कुछ देर बाद मामला इतना बढ़ गया कि लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया और कानून के अनुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ। फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी है और पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Anna Hazare Hospitalized: अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ी, रालेगांव सिद्धि से लाए गए बॉम्बे अस्पताल, ICU में एडमिट

SCO Summit: बिश्केक में पुतिन से मिले पीएम मोदी, किन मुद्दों पर हुई बात? भारत ने यूक्रेन को लेकर कही ये बात

राहुल गांधी या सीएम विजय... 2029 में प्रधानमंत्री का चेहरा कौन? तमिलनाडु में कांग्रेस और टीवीके आमने-सामने

सऊदी अरब से दिल्ली जा रही फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग, टिशू पेपर पर बम धमाके की मिली धमकी

भारतीय अर्थव्यवस्था की तूफानी रफ्तार, 7.8% रही GDP ग्रोथ, PM मोदी ने बताया निराशावादी लोगों की हार