महिला के शव का निरीक्षण करती पुलिस (फोटो सोर्स- नवभारत) 
सागर

क्राइम सिटी बना सागर: 26 दिन में 9वीं हत्या, हाईवे किनारे मिली महिला की लाश, हत्या के बाद फेंका शव

Woman Dead body Found: सागर में भोपाल हाईवे किनारे एक महिला की लाश मिली है। शव पर गंभीर चोटों के निशान के चलते हत्या की आशंका जताई गई है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

प्रीतेश जैन

Sagar Murder Case: सागर जिले के राहतगढ़ थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। भोपाल हाईवे किनारे बेरखेड़ी गांव के पास एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला की लाश चादर में लिपटी हुई थी। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कहीं और करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया है। सागर में अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं। बीते 26 दिनों में जिले में ये 9वीं हत्या की वारदात सामने आई है, जिसने आम जनता और पुलिस दोनों की चिंता बढ़ा दी है।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे राहगीरों ने हाईवे किनारे संदिग्ध हालत में एक शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही राहतगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृत महिला की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है। महिला लाल साड़ी पहने हुई थी। शव कई दिन पुराना होने के कारण फूल चुका था, जिससे उसकी पहचान करना काफी मुश्किल हो रहा है।

शरीर पर गंभीर चोट के निशान

पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। महिला के शरीर पर खून के निशान और कई गंभीर जख्म मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका और मजबूत हो गई है। हालांकि पुलिस ने रेप जैसी किसी घटना से साफ इनकार किया है। थाना प्रभारी मुकेश सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

लूटपाट की संभावना कम

पुलिस को महिला के हाथों में चांदी जैसी धातु की चूड़ियां भी मिली हैं। ऐसे में लूटपाट की संभावना कम मानी जा रही है। जांच अधिकारियों का मानना है कि महिला किसी परिचित के साथ हो सकती है और उसी ने भरोसे में लेकर इस वारदात को अंजाम दिया होगा। फिलहाल पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है ताकि महिला की पहचान की जा सके।

इन सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस

सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर यह महिला कौन है, उसकी हत्या कहां हुई और शव को हाईवे किनारे क्यों फेंका गया? इन सवालों के जवाब तलाशने में पुलिस जुटी हुई है। देर रात तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

क्राइम सिटी बनता जा रहा सागर

गौरतलब है कि सागर जिले में लगातार बढ़ती हत्या की घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं। पिछले 26 दिनों में हत्या की यह 9वीं वारदात बताई जा रही है, जिससे जिले की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

AIMIM नेता महबूब अली की चाकू मारकर हत्या, 5-6 हमलावरों ने घेरकर किया हमला, हैदराबाद में सनसनी

Alert: पहाड़ों पर लैंडस्लाइड का अलर्ट तो मैदानों में तबाही, 70 KM/h की रफ्तार से आने वाला है मानसून का चक्रवात

इश्क, बंटवारा और दर्द, पाकिस्तान से भारत आई लेखिका, जिसने सालों पहले कलम से समाज की बंदिशों को दी चुनौती

शुद्धिकरण मामले में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, SC/ST एक्ट की धाराएं लगीं; दलितों के अपमान का आरोप

पावर, पैसा और फेम... फिर भी नौकरी से मोहभंग! आखिर क्यों UP कैडर के 13 IAS अधिकारियों ने सेवा को कहा अलविदा?