आरोपियों का जुलूस निकालती पुलिस (फोटो सोर्स- नवभारत) 
सागर

सागर: भारी पड़ी SP के बंगले के सामने गुंडागर्दी, पुलिस ने निकाला बदमाशों का जुलूस

Ruckus Outside SP House Case: सागर में एसपी बंगले के बाहर हंगामा करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बदमाशों को कोर्ट में पेश करने से पहले उनका जुलूस भी निकाला है।

प्रीतेश जैन

Sagar Police Action: सागर में पुलिस कप्तान के बंगले के सामने देर रात गाड़ियों में तोड़फोड़ और घरों पर पथराव करने वाले बदमाशों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सागर पुलिस ने आधा दर्जन से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका शहर में पैदल जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपी सड़क पर चलते हुए “अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है” जैसे नारे लगाते नजर आए। पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में बदमाशों में हड़कंप मच गया और अपराधियों में साफ संदेश देने की कोशिश की गई कि कानून तोड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

दरअसल पूरा मामला सागर के कैंट थाना क्षेत्र का है, जहां 18 मई की देर रात करीब 4 बजे एसपी बंगले से कुछ ही दूरी पर कुछ बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया था। आरोपियों ने सड़क किनारे और घरों के बाहर खड़ी कई कारों में तोड़फोड़ की थी। इतना ही नहीं, आसपास के मकानों पर पथराव भी किया था, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान

एसपी बंगले के बाहर हंगामे के समय लोग अपने घरों में सो रहे थे, लेकिन अचानक पत्थरों की आवाज और गाड़ियों के शीशे टूटने की आवाज सुनकर लोग बाहर निकल आए। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की पहचान शुरू की गई।

पुलिस ने निकाला जुलूस

फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने नोमान खान, इमरान खान, एहसान खान, राहिल, समीर समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश करने से पहले कैंट थाना पुलिस ने उनका पैदल जुलूस निकाला।

बदमाशों से लगवाए नारे

पुलिस जवानों की मौजूदगी में आरोपी सिर झुकाकर सड़क पर चलते नजर आए। पुलिस ने आरोपियों से नारे भी लगवाए ''अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है।' जुलूस को देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ जमा हो गई। शहर में यह कार्रवाई चर्चा का विषय बनी रही। लोगों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से अपराधियों में डर पैदा होगा और कानून व्यवस्था मजबूत होगी।

शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले को बख्शेंगे नहीं

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में शांति व्यवस्था बिगाड़ने और आम लोगों में डर फैलाने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। खास बात यह है कि यह पूरी घटना पुलिस कप्तान निवास के सामने हुई थी, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए थे। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर साफ कर दिया कि किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा।

AIMIM नेता महबूब अली की चाकू मारकर हत्या, 5-6 हमलावरों ने घेरकर किया हमला, हैदराबाद में सनसनी

Alert: पहाड़ों पर लैंडस्लाइड का अलर्ट तो मैदानों में तबाही, 70 KM/h की रफ्तार से आने वाला है मानसून का चक्रवात

इश्क, बंटवारा और दर्द, पाकिस्तान से भारत आई लेखिका, जिसने सालों पहले कलम से समाज की बंदिशों को दी चुनौती

शुद्धिकरण मामले में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, SC/ST एक्ट की धाराएं लगीं; दलितों के अपमान का आरोप

पावर, पैसा और फेम... फिर भी नौकरी से मोहभंग! आखिर क्यों UP कैडर के 13 IAS अधिकारियों ने सेवा को कहा अलविदा?