राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में सागर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)
सागर

राहुल गांधी पर FIR के विरोध में कांग्रेस ने सागर में किया बड़ा प्रदर्शन; सीएम धामी के पुतले को फूंका

Sagar Congress Protest: कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला घसीटकर दहन किया। पुलिस से हुई झूमाझटकी।

सरजू पटेल, सजल रघुवंशी

Congress Protest In Sagar: सागर जिले में राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड में दर्ज FIR के विरोध में सागर में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशव्यापी आह्वान पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को अप्सरा टॉकीज चौराहा, भगवानगंज पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला घसीटकर दहन किया।

इस दौरान पुतला रोकने पहुंची पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी हुई। पुलिस ने पुतला दहन रोकने के लिए वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया।

पुलिस के वाटर कैनन के बीच पुतला दहन

प्रदर्शन का नेतृत्व जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने किया। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धामी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतले को पुलिस से बचाते हुए काफी दूर तक घसीटा। पुलिस द्वारा वाटर कैनन का इस्तेमाल किए जाने के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता पुतला लेकर आगे बढ़ते रहे और आखिरकार पुतला दहन कर दिया। कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR को राजनीतिक कार्रवाई बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की।

महेश जाटव बोले- लोकतंत्र की आवाज दबाने की कोशिश

शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड की धामी सरकार ने भाजपा के इशारे पर राहुल गांधी के खिलाफ झूठी और दुर्भावनापूर्ण एफआईआर दर्ज की है। उन्होंने कहा कि इसके जरिए लोकतंत्र की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इस कार्रवाई का विरोध करते रहेंगे और एफआईआर वापस लेने की मांग को लेकर आंदोलन जारी रहेगा।

कांग्रेस बोली- विपक्ष की आवाज से घबरा गई भाजपा

संगठन महामंत्री रामकुमार पचौरी ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज से घबरा गई है। उनके मुताबिक राहुल गांधी लगातार दलित, पिछड़े, आदिवासी और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी वजह से भाजपा शासित उत्तराखंड में पुलिस का दुरुपयोग किया जा रहा है। वहीं डॉक्टर किरण लता सोनी ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR वापस नहीं होने तक कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन को और तेज करेगी।

Weather Alert: IMD का 16 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, दिल्ली-UP-बिहार में तेज हवाओं की चेतावनी

कोलकता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में की 19 मौत, घायलों के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार, CM बोले- बख्शा नहीं जाएगा

Chorbagan Puja Stampede Live: हादसे में मरने वालों की संख्या 19 हुई, CM ने बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

ग्वालियर में दुर्गाष्टमी पर बड़ा हादसा, शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 13 की मौत

Kolkata Pandal Stampede: हादसे के बाद अमित शाह ने स्थगित किए बंगाल के सभी कार्यक्रम, घायलों से करेंगे मुलाकात