सागर एसपी अनुराग सुजानिया  (सोर्स- सोशल मीडिया)
सागर

सागर: बंडा शराबकांड के मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, SP ने बताया कैसे हुई पुलिस और आरोपियों की मुठभेड़

Sagar Banda Liquor Case: सागर के बंडा जहरीली शराबकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार का इनामी मुख्य आरोपी मनीष लोधी मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार। मालथौन के पास हुई मुठभेड़ में चले कट्टे।

सरजू पटेल, सजल रघुवंशी

Sagar Banda Liquor Case Encounter: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा जहरीली शराब मामले में सागर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल 30 हजार रुपए के इनामी मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ मौजूद आरोपी आशीष साहू को भी पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान दोनों घायल हुए हैं और उनका अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

सागर एसपी अनुराग सुजानिया ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम को आरोपियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने उनकी घेराबंदी की और उन्हें रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपियों की ओर से पुलिस टीम पर फायरिंग किए जाने की बात सामने आई। पुलिस के मुताबिक, जवाबी कार्रवाई के दौरान मनीष लोधी के पैर में गोली लगी। वहीं उसका साथी आशीष साहू भी भागने के दौरान घायल हुआ। इसके बाद पुलिस ने दोनों को मौके से पकड़ लिया।

मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया-सेसई रोड पर हुई मुठभेड़

यह मुठभेड़ मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया-सेसई रोड घाटी पर हुई। पुलिस ने मौके की तलाशी ली तो आरोपियों के कब्जे से दो देशी कट्टे और पांच खाली राउंड बरामद किए गए। इसके अलावा एक बेसबॉल का डंडा भी मिलने की जानकारी सामने आई है। मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर बंडा जहरीली शराब कांड में पुलिस की तलाश में था। उसकी गिरफ्तारी के लिए उस पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। लंबे समय से फरार चल रहे मनीष की लोकेशन मिलने के बाद पुलिस टीम सक्रिय हुई और घेराबंदी की कार्रवाई की गई।

बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब कांड के बाद आरोपियों की धरपकड़ हुई तेज

बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद पुलिस ने इस पूरे मामले में आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी थी। जांच आगे बढ़ने के साथ पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया। अब मुख्य आरोपी मनीष लोधी की गिरफ्तारी को पुलिस के लिए मामले में एक अहम सफलता माना जा रहा है। एसपी अनुराग सुजानिया के मुताबिक, इस मामले में पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही है और अब तक 35 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस की जांच अभी जारी है और फरार आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

मुठभेड़ के बाद घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया

मुठभेड़ के बाद घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस अब उनसे पूछताछ के जरिए जहरीली शराब मामले से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश करेगी। इस कार्रवाई के बाद अब जांच का फोकस उन कड़ियों पर भी रहेगा, जिनके जरिए अवैध शराब की सप्लाई और वितरण का नेटवर्क संचालित होने का आरोप है। पुलिस बरामद हथियारों और अन्य सामान की भी जांच कर रही है।

लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई के बीच यह तीसरी मुठभेड़

बंडा शराबकांड में लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई के बीच यह तीसरी मुठभेड़ बताई जा रही है। इससे पहले भी पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अब मुख्य आरोपी मनीष लोधी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सामने इस पूरे मामले की बाकी कड़ियों को जोड़ने की चुनौती है। फिलहाल दोनों घायल आरोपियों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने हथियार और खाली राउंड जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी ने स्पष्ट किया है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

PM मोदी की चिंतन बैठक के बाद बदलेगी कैबिनेट? मंत्रियों की रेटिंग से तय होगा किसकी छुट्टी!

तुकाराम मुंढे के फैसले को राष्ट्रपति का समर्थन? हानिकारक उत्पादों के एंडोर्समेंट पर स्टार्स से की बड़ी अपील

28-30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, ग्राहकों को राहत, 27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक

BJP ने प्रदेश प्रभारियों का किया ऐलान, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राम माधव, विनोद तावड़े को मिली जिम्मेदारी