सागर के बीना में विधवा बहू ने लूटे 5 लाख (सोर्स- सोशल मीडिया) 
सागर

सागर के बीना में रिश्तों का कत्ल, विधवा बहू ने आशिक के साथ मिलकर ससुर की छाती पर अड़ाया चाकू; लूटे ₹5 लाख

Sagar Crime News: सागर के बीना में सनसनीखेज वारदात: विधवा बहू ने आशिक संग मिलकर ससुर को चाकू दिखाकर लूटा, आधार कार्ड और मोबाइल के जरिए खाते से उड़ाए ₹5 लाख, आरोपी गिरफ्तार।

सजल रघुवंशी

Widowed Daughter-In-Law Looted 5 Lakh: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बीना से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक विधवा बहू ने अपने पुरुष मित्र के साथ मिलकर न सिर्फ अपने ससुर को धमकाया, बल्कि लूट, धोखाधड़ी और बैंक खाते से लाखों रुपए निकालने जैसी वारदात को भी अंजाम दे डाला। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बहू अभी फरार है।

मामला बीना थाना क्षेत्र के हड़कारी गांव का है। पीड़ित चतुर्भुज रैकवार ने 14 जून को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, 6 मार्च 2026 को उनकी बहू सुनीता रैकवार अपने मित्र माखन पवार के साथ घर पहुंची थी।

आरोपियों ने मांगा फोन, आधार कार्ड और 20 हजार रुपये

आरोप है कि दोनों ने चतुर्भुज रैकवार से मोबाइल फोन, आधार कार्ड और 20 हजार रुपए मांगे। जब उन्होंने इसका कारण पूछा तो माखन पवार ने कथित रूप से चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण पीड़ित ने अपना मोबाइल, आधार कार्ड और नकदी आरोपियों को सौंप दी।

आधार कार्ड के जरिए खासिल की बैंक खाते की जानकारी

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी माखन पवार ने पीड़ित के मोबाइल नंबर और आधार कार्ड का इस्तेमाल कर बैंक खाते से जुड़ी जानकारी हासिल की। इसके बाद यूपीआई पिन जनरेट कर ओटीपी के जरिए करीब 5 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। घटना के बाद आरोपियों ने पीड़ित को धमकाया कि यदि उसने किसी को इस बारे में बताया तो उसे जान से मार दिया जाएगा। इसी डर के कारण चतुर्भुज रैकवार कई महीनों तक चुप रहे। आखिरकार हिम्मत जुटाकर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी माखन पवार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मामले की जांच के बाद बीना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी माखन पवार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से 5 हजार रुपए नकद, वारदात में इस्तेमाल बाइक और चाकू भी बरामद किया गया है। वहीं घटना में शामिल बहू सुनीता रैकवार की तलाश जारी है। रिश्तों के भरोसे को झकझोर देने वाले इस मामले ने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी है। पुलिस फरार महिला आरोपी की तलाश में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज