मेयर ने दी पुलिस को धमकी (फोटो सोर्स- नवभारत)
रीवा

रीवा में वंदे मातरम विवाद पर सियासी संग्राम: पुलिस से बोले महापौर- आने वाली सरकार कांग्रेस की होगी, बदला लूंगा

Rewa Mayor Ajay Mishra Baba : रीवा में वंदे मातरम विवाद के बाद भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने आ गए। एसपी कार्यालय में प्रदर्शन के दौरान महापौर अजय मिश्रा बाबा का बयान वायरल होने से सियासी विवाद बढ़ गया।

अर्पित पाण्डेय, प्रीतेश जैन

Rewa Vande Mataram Controversy : रीवा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के वंदे मातरम को लेकर दिए गए बयान के बाद शुरू हुआ राजनीतिक विवाद अब मध्य प्रदेश के रीवा में भाजपा और कांग्रेस के बीच टकराव का रूप लेता नजर आ रहा है। दो दिन पहले दोनों दलों के जुलूस के दौरान आमना-सामना, कहासुनी और झूमाझटकी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इसी दौरान रीवा नगर निगम महापौर अजय मिश्रा बाबा का पुलिस अधिकारी के सामने दिया गया बयान अब चर्चा में है।

दरअसल, वंदे मातरम को लेकर भाजपा और कांग्रेस की ओर से अलग-अलग जुलूस निकाले जा रहे थे। इसी दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और इसके बाद झूमाझटकी की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग किया और स्थिति को नियंत्रित किया।

भाजपा नेताओं पर कार्रवाई की मांग

घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। इसी को लेकर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर कथित झूमाझटकी में शामिल भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।

महापौर का बयान हुआ वायरल

एसपी कार्यालय में प्रदर्शन के दौरान महापौर अजय मिश्रा बाबा की डीएसपी राजीव पाठक के साथ बातचीत का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में महापौर कथित तौर पर कहते नजर आ रहे हैं, “मैं भी सबकी फोटो खींचकर रख रहा हूं। आने वाली सरकार कांग्रेस की होगी और मेरा नाम अजय मिश्रा बाबा है। सबकी लिस्ट तैयार करके बदला लूंगा।” महापौर के इस बयान को लेकर अब राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

सांसद समेत भाजपा नेताओं पर कार्रवाई की मांग

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि विवाद के दौरान भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौके पर मौजूद थे। कांग्रेस ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि दोनों पक्षों की भूमिका की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और कानून के मुताबिक कार्रवाई की जानी चाहिए।

वंदे मातरम विवाद से बढ़ा राजनीतिक टकराव

वंदे मातरम को लेकर शुरू हुआ विवाद अब आरोप-प्रत्यारोप और पुलिस कार्रवाई की मांग तक पहुंच गया है। महापौर के कथित बयान ने इस राजनीतिक विवाद को और हवा दे दी है। भाजपा की ओर से इस बयान पर प्रतिक्रिया सामने आने का इंतजार है। वहीं, पुलिस भी पूरे घटनाक्रम में दोनों पक्षों की शिकायतों और सामने आए वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई कर सकती है।

रीवा की राजनीति में नया मुद्दा

वंदे मातरम विवाद के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच बढ़ता टकराव अब रीवा की राजनीति में नया मुद्दा बनता दिखाई दे रहा है। महापौर अजय मिश्रा बाबा के वायरल बयान में सत्ता परिवर्तन और बदले की बात का जिक्र होने से राजनीतिक माहौल और गरमा गया है। अब निगाहें पुलिस की कार्रवाई और दोनों दलों की अगली प्रतिक्रिया पर टिकी हैं।

आज की ताजा खबर 18 अगस्त LIVE: भाजप ने विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया

झारखंड सरकार ने मानी छात्रों की बात, तो राहुल गांधी ने जताई खुशी, बोले- छात्र सवाल पूछें, तो जवाब मिलना चाहिए

नहीं हुआ गैरकानूनी बल प्रयोग, दिल्ली पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा- प्रदर्शन में शामिल थे हिस्ट्रीशीटर

PM मोदी के विदेशी दौरों में 5 साल में ₹557 करोड़ खर्च, सरकार ने दिया हिसाब, 2024 के मुकाबले 71.5% बढ़ी लागत

Explainer: आखिर क्या है 134 साल पुराना कावेरी जल विवाद, जिसको लेकर फिर आमने-सामने आए कर्नाटक और तमिलनाडु?