पुलिस थाना (फोटो सोर्स- नवभारत) 
रीवा

रीवा पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 करोड़ रुपये की MD ड्रग्स के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, महाराष्ट्र तक फैला है नेटवर्क

Rewa Police Action : रीवा पुलिस ने गढ़ थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों से 10 करोड़ रुपये कीमत की एमडी ड्रग्स जब्त की है। महाराष्ट्र तक फैले ड्रग नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है।

प्रीतेश जैन

Rewa MD Drugs Seized : विंध्य क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ रीवा पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 करोड़ रुपये कीमत की एमडी (MD) ड्रग्स बरामद की है। गढ़ थाना क्षेत्र के लालगांव चौकी अंतर्गत सोनबरसा गांव में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर पुलिस पूरे गिरोह की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, रीवा रेंज के आईजी गौरव राजपूत को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि सोनबरसा गांव में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ रखा गया है और उसे महाराष्ट्र भेजने की तैयारी की जा रही है। सूचना मिलते ही आईजी के निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गढ़ थाना और लालगांव चौकी पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई।

2 आरोपी मौके से गिरफ्तार

पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से सोनबरसा गांव में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से भारी मात्रा में एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है।

नागपुर भेजी जानी थी खेप

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि इस खेप को महाराष्ट्र के नागपुर भेजने की तैयारी चल रही थी। पुलिस अब आरोपियों को रिमांड पर लेकर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ड्रग्स की आपूर्ति कहां से हो रही थी, किन राज्यों तक इसका नेटवर्क फैला है और इस अवैध कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही फंडिंग और सप्लाई चेन की भी जांच की जा रही है।

नशे के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई

रीवा पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विंध्य क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। इस कार्रवाई से ड्रग तस्करी के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। मामले में आगे की जांच जारी है और पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल