नशे के खिलाफ रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई (सोर्स- नवभारत लाइव) 
रीवा

नशे के सौदागरों पर रीवा पुलिस का बड़ा प्रहार, UP से रीवा आ रही बड़ी खेप पकड़ी; पुलिस की घेराबंदी हुई सफल

Rewa Police Action Against Drugs: रीवा पुलिस के 'ऑपरेशन प्रहार' का बड़ा एक्शन, सोहागी पहाड़ पर होंडा सिटी से 1312 शीशी ऑनरेक्स कफ सीरप जप्त, ₹12 लाख का माल और तस्कर जेल निरुद्ध।

सजल रघुवंशी

Rewa Codeine Smuggling: विंध्य को नशामुक्त बनाने के लिए रीवा पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार असर दिखा रहा है। इसी अभियान के तहत सोहागी थाना पुलिस और साइबर सेल रीवा ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश से रीवा लाई जा रही नशीली कफ सीरप की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है।

पुलिस ने सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 1312 शीशी नशीली कफ सीरप बरामद की है। कार्रवाई में कार सहित करीब 12 लाख रुपये का माल जब्त किया गया है, जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

मुखबिर द्वारा मिली थी पुलिस को लीड

पुलिस के अनुसार सोहागी थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्रयागराज की ओर से एक सफेद रंग की होंडा सिटी कार में भारी मात्रा में नशीली कफ सीरप लोड कर रीवा लाई जा रही है। सूचना मिलते ही साइबर सेल रीवा को अलर्ट किया गया और संयुक्त टीम ने सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर संदिग्ध कार को रोक लिया।

विंग्स बायोटेक कंपनी की 1312 शीशी बरामद

कार चालक से पूछताछ में उसकी पहचान प्रकाश द्विवेदी (19 वर्ष) निवासी ग्राम बीड़ा, थाना सेमरिया, हाल मुकाम चिरहुला कॉलोनी, थाना बिछिया, जिला रीवा के रूप में हुई। जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें रखे 11 खाकी कार्टूनों से विंग्स बायोटेक कंपनी की ऑनरेक्स ब्रांड की 1312 शीशी नशीली कफ सीरप बरामद हुई।

पुलिस ने किया 12 लाख का माल जब्त

बरामद कफ सीरप और होंडा सिटी कार सहित करीब 12 लाख रुपये का माल जब्त कर लिया गया। सोहागी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट एवं ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

फिलहाल रीवा पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध कारोबार का मुख्य सरगना कौन है, नशीली कफ सीरप की खेप कहां से लाई गई थी और रीवा में इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। रीवा पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे के नेटवर्क पर आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

https://youtu.be/l-Sbl47n7tA?si=jyJbC-kB_jPT9ueD

Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को लिया हिरासत में, ममता-दिपके-सौरव-आशुतोष भी डिटेन

मोदी, RSS की पहचान है कायरता, राहुल बोले- हर चाल से वाकिफ हूं, इनसे एक दशक से लड़ रहा

तानाशाह कैसे बनें डॉक्यूमेंट्री राेज देखते है अमित शाह! राज ठाकरे का केंद्र सरकार पर तीखा हमला

6 महीने में गिर जाएगी मोदी सरकार! संजय राउत की भविष्यवाणी से मची सियासी खलबली

सुभाष चंद्रा की पर्सनल गारंटी वाले लोन पर बड़ा अपडेट, चार कंपनियों ने दिया सेटलमेंट ऑफर