रीवा में त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा (सोर्स- सोशल मीडिया)
रीवा

रीवा में त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा; डेयरी कारखानों में खाद्य विभाग की दबिश

Dairy Factory Raid Rewa: मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा प्रहार, चेकिंग टीम को देख झाड़ियों में छिपाया संदिग्ध मावा, रोसर, कुठुलिया मोड़ और नेहरू नगर की डेयरियों में दबिश देकर मावा।

अर्पित पाण्डेय, सजल रघुवंशी

Food Safety Department Raid Rewa: रीवा में त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर रीवा के निर्देश पर चलाए जा रहे मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर के कई डेयरी प्रतिष्ठानों और कारखानों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान संदिग्ध मावा बरामद करने के साथ ही मावा, दही और पनीर के नमूने जांच के लिए लिए गए हैं।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रोसर स्थित रम्पत डेयरी के कारखाने में अचानक दबिश दी। टीम के पहुंचते ही संचालक रामपति यादव ने कथित तौर पर सदस्यों को बाहर रोक दिया और अंदर जाकर संदिग्ध मावा कारखाने के पीछे खेत में कटीली झाड़ियों में छिपा दिया।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बरामद किया छिपाया हुआ मावा

टीम को संदेह होने पर जब परिसर और आसपास के क्षेत्र की जांच की गई तो झाड़ियों से छिपाकर रखा गया मावा बरामद हो गया। प्रथम दृष्टया संदिग्ध पाए जाने पर मावे को जब्त कर लिया गया। साथ ही कारखाने में तैयार किए जा रहे मावा और दही के नमूने भी जांच के लिए लिए गए हैं। इसके बाद टीम ने कुठुलिया मोड़ स्थित शगुन डेयरी में भी निरीक्षण किया। यहां से पनीर और मावा के नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

नेहरू नगर स्थित बालकृष्ण डेयरी से भी लिए गए नमूने

वहीं नेहरू नगर स्थित बालकृष्ण डेयरी में जांच के दौरान मावा का स्टॉक मिला। संचालक सच्चिदानंद पांडे से पूछताछ में बताया गया कि मावा उनके कारखाने में तैयार नहीं किया गया है, बल्कि मानिकपुरा के व्यापारी मातादीन से खरीदकर त्योहारों के लिए स्टॉक किया गया था। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने यहां से भी मावे के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।

जांच रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के मद्देनजर मिलावटखोरी के खिलाफ जिलेभर में अभियान लगातार जारी रहेगा।

ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे...बेला एस्टेट में 729 में से बचा महज 1 वोटर, चुनाव आयोग पर भड़के राहुल गांधी

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो क्या कटेगी बिजली? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये सुझाव

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज

CEC ज्ञानेश कुमार के घर पर हंगामा, पिता बोले- गद्दार लिखने वालों के खिलाफ कराऊंगा FIR