रीवा नगर निगम में अधिवक्ता का अनोखा प्रदर्शन (फोटो सोर्स- नवभारत)
रीवा

रीवा में नगर निगम के खिलाफ अधिवक्ता का अनोखा प्रदर्शन, थाली में पुड़ी-सब्जी और फूलों की माला लेकर पहुंचे ऑफिस

Rewa Municipal Corporation : रीवा में नगर निगम की कार्रवाई से नाराज अधिवक्ता विनय गुप्ता पुड़ी-सब्जी की थाली और फूलों की माला लेकर निगम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अवैध अतिक्रमण को लेकर गंभीर आरोप लगाए।

अर्पित पाण्डेय, प्रीतेश जैन

Rewa Advocate Protest: रीवा नगर निगम की कार्यप्रणाली से नाराज एक अधिवक्ता ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ता विनय गुप्ता थाली में पुड़ी-सब्जी और फूलों की माला लेकर नगर निगम कार्यालय पहुंचे। उनका कहना था कि वे उन अधिकारियों और कर्मचारियों की "खातिरदारी" करना चाहते हैं, जो अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने के बजाय अतिक्रमणकारियों का पक्ष ले रहे हैं। अधिवक्ता के इस विरोध प्रदर्शन ने निगम कार्यालय में मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

अधिवक्ता विनय गुप्ता ने बताया कि रीवा शहर के वार्ड क्रमांक-26 स्थित छत्रपति नगर में उनके घर के सामने शासकीय रास्ते की जमीन पर एक व्यक्ति ने अवैध अतिक्रमण कर लिया है। उनका आरोप है कि संबंधित व्यक्ति ने अपनी भूमि की सीमा से आगे बढ़कर मकान का छज्जा बना लिया है। इसके अलावा नाली के ऊपर भी चबूतरा बना दिया गया है, जिससे आम नागरिकों के आवागमन में परेशानी हो रही है।

कई शिकायतों के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

विनय गुप्ता का कहना है कि इस मामले की शिकायत उन्होंने कई बार नगर निगम अधिकारियों से की, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उनका आरोप है कि शिकायतों के बावजूद निगम अधिकारी और कर्मचारी अतिक्रमण हटाने के प्रति गंभीर नहीं हैं, जिससे अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें : पोलियो की दवा के बाद बिगड़ी 3 साल की मासूम की तबीयत? सागर में परिजनों का आरोप, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

'अतिक्रमणकारी की मलाई खा रहे हैं कर्मचारी'

प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ता ने नगर निगम कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे अतिक्रमण हटाने के बजाय अतिक्रमणकारी की "मलाई खाने" में व्यस्त हैं। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से पुड़ी-सब्जी की थाली और फूलों की माला लेकर निगम कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। उन्होंने मांग की कि अवैध अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?