संजय गांधी अस्पताल पर विधायक अभय मिश्रा का बयान फोटो सोर्स- नवभारत
रीवा

संजय गांधी अस्पताल पर विधायक संजय मिश्रा बोले- कल्पना मिश्रा कांड पर जवाब नहीं दे पा रहे तो रचा जा रहा षडयंत्र

MLA Abhay Mishra : रीवा के संजय गांधी अस्पताल के मर्चुरी विवाद पर विधायक अभय मिश्रा ने भाजपा और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल पर पलटवार किया। कल्पना मिश्रा मौत मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की।

अर्पित पाण्डेय, प्रीतेश जैन

Abhay Mishra Sanjay Gandhi Hospital Controversy : रीवा के संजय गांधी अस्पताल की मर्चुरी को लेकर चल रहे विवाद के बीच सेमरिया विधायक अभय मिश्रा ने भाजपा और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल पर तीखा हमला बोला है। विधायक ने आरोप लगाया कि सरकार और भाजपा वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। उनका कहना है कि अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर उठाए गए सवालों का जवाब देने के बजाय मामले को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है।

अभय मिश्रा ने कहा कि कल्पना मिश्रा की मौत के मामले में लगातार गंभीर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन सरकार और अस्पताल प्रबंधन उनका स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहे हैं। विधायक का आरोप है कि इसी वजह से मुद्दे को दूसरी दिशा में ले जाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जब सरकार कल्पना मिश्रा मामले पर सफाई नहीं दे पा रही है तो अब उनके खिलाफ षड्यंत्र रचने का प्रयास किया जा रहा है।

मर्चुरी की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाने की बात

मर्चुरी को लेकर सामने आए विवाद पर विधायक ने कहा कि उनका उद्देश्य संजय गांधी अस्पताल को बदनाम करना नहीं, बल्कि वहां की व्यवस्थाओं और वास्तविक स्थिति पर सवाल उठाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल से जुड़े मूल सवालों का जवाब देने के बजाय भाजपा राजनीतिक बयानबाजी के जरिए जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

कल्पना मिश्रा और नवजात की मौत को बताया गंभीर मामला

अभय मिश्रा ने कल्पना मिश्रा और उनके नवजात बच्चे की मौत को गंभीर मामला बताते हुए पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि इस मामले में जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। विधायक के मुताबिक, जनता को गुमराह करने के बजाय सरकार को अस्पताल की व्यवस्थाओं और मौत से जुड़े तमाम सवालों पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए।

मर्चुरी विवाद पर और तेज होगी सियासत

अभय मिश्रा के ताजा बयान के बाद संजय गांधी अस्पताल की मर्चुरी और कल्पना मिश्रा मौत मामले को लेकर सियासी बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं। एक ओर विधायक लगातार अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं उनके आरोपों को लेकर भाजपा और सरकार की प्रतिक्रिया भी इस विवाद को नया राजनीतिक मोड़ दे सकती है।

बंगाल में मदरसों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, मंत्री दिलीप घोष ने कहा- आतंकी हमले में रहा है मदरसे का शिक्षक

अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC, कहा- PM मोदी ने बदली देश की आर्थिक तस्वीर

School Holiday Update: सितंबर के बचे 15 दिनों की पूरी हॉलिडे लिस्ट, देखें आपके राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल

2028 में US प्रेसिडेंट इलेक्शन, अभी से ही सुगबुगाहट तेज; जेडी वेंस की उम्मीदवारी पर ट्रंप ने क्या कहा?

सर्जिकल स्ट्राइक से ऑपरेशन सिंदूर तक, पीएम मोदी की नीति की गृह मंत्री अमित शाह ने तारीफ की