मसीही सम्मेलन (सोर्स- सोशल मीडिया) 
रतलाम

रतलाम में सरे आम धर्मांतरण! मसीही सम्मेलन पर बजरंग दल ने लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला

Ratlam Religious Converstion Case: रतलाम में मसीही आध्यात्मिक सम्मेलन के दौरान उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई, जब बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण के आरोप लगाए।

सजल रघुवंशी

Bajrang Dal Conversion Allegations On Masih Sammelan: रतलाम में मसीही आध्यात्मिक सम्मेलन के दौरान उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई, जब बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता अजंता होटल पैलेस पहुंच गए।कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन में धर्मांतरण कराने के आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

बजरंग दल के जिला संयोजक मुकेश व्यास ने गंभीर आरोप लगाते हुए साफ कहा कि रतलाम जिले के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों से लोगों को लाकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों और होटल प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग भी उठाई।

मसीही समाज के वक्ता ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

मसीही समाज के मुख्य वक्ता डॉ. आचार्य विकास ने लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पूरी तरह धार्मिक आराधना और प्रशिक्षण से जुड़ा आयोजन है, जिसके लिए प्रशासन से विधिवत अनुमति प्राप्त की गई है। उनका कहना है कि कार्यक्रम को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है।

डॉ विकास ने लगाए यह गंभीर आरोप

डॉ. विकास ने आरोप लगाया कि आयोजन स्थल पर मौजूद महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जिससे समाज के लोगों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो वह भी संबंधित लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे और मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग करेंगे।

घटना की जानकारी मिलते ही मौते पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही एमपी पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। डीएसपी अजय सरवन ने बताया कि हिंदू संगठनों की ओर से कार्यक्रम में धर्मांतरण कराने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आयोजन में शामिल लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

इसके साथ ही कार्यक्रम के लिए ली गई प्रशासनिक अनुमति और संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार कई सालों से धर्मांतरण के खिलाफ अभियान चला रही है। ऐसे में इस मामले की जांच के बाद क्या कार्रवाई होती है यह देखने वाली बात होगी।

सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, वकील ने पुलिस पर लगाए आरोप, अजिंक्य बोले- सरकार की तानाशाही

एल. मुरुगन ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक मची हलचल, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज

SIR पर सियासी संग्राम, राहुल के आरोपों का अमित शाह ने दिया जवाब, कहा- 2029 में करारी हार के लिए रहें तैयार

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में गिरेंगे ओले, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बारिश, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी

सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे आज सुबह कोर्ट में होंगे पेश, तिहाड़ भेजे जाने की संभावना