पंडित धीरेंद्र शास्त्री, फोटो: सोशल मीडिया 
मध्य प्रदेश

पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर टिप्पणी करने वाले प्रोफेसर पर गिरी गाज, एफआईआर दर्ज

Bageshwar Baba: बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर महिलाओं को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रविकांत चंदन के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।

प्रतीक पाण्डेय

Bageshwar Dham News: बागेश्वर धाम समिति की ओर से प्रोफेसर पर ये एफआईआर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 353(2) के तहत दर्ज करावाई गई है। लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की जानकारी धीरेंद्र शास्त्री ने वीडियो जारी करके दी।

वीडियो में महंत ने प्रोफेसर की ओर संकेत करते हुए कहा कि कुछ लोग साजिशन हमारी छवि को धूमिल करने की कोशिश में लगे हुए हैं। लेकिन, मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मैं कभी-भी ऐसा कोई काम नहीं करूंगा जिससे हिंदुओं को नीचा देखना पड़े। मैं हमेशा हिंदू, हिंदुस्तान और हिंदुत्व की सेवा करने के लिए काम करता रहूंगा।

बागेश्वर बाबा ने प्रोफेसर पर कसा तंज

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने प्रोफेसर की ओर से लगाए गए आरोपों को 'साजिश' की उपज बताया और कहा कि वो कभी-भी इस तरह की साजिशों को सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि अगर किसी को लगता है कि वो अपनी साजिश में सफल हो जाएगा, तो मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि यह उसकी गलतफहमी है। उसे अपनी गलतफहमी दूर कर लेनी चाहिए।

तिम क्षण तक हिंदू, हिंदुत्व और हिंदुस्तान की सेवा लक्ष्य

धीरेंद्र शास्त्री ने जातिवाद का जिक्र करते हुए कहा कि वे इसे हर हाल में खत्म करके रहेंगे। उनकी कोशिश है कि समाज में समानता को स्थापित किया जाए। बाबा ने कहा, ‘यह कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा है। अंतिम क्षण तक हिंदू, हिंदुत्व और हिंदुस्तान की सेवा करते रहेंगे और यह सेवा करने से उन्हें कोई नहीं रोक सकता है। हम किसी भी साजिश से नहीं डरते हैं, चाहे वो कुछ भी हो जाए।

प्रोफेसर का आरोप ‘प्रारंभ’ है: पंडित धीरेंद्र शास्त्री

धीरेंद्र शास्त्री ने प्रोफेसर के द्वारा लगाए गए आरोपों को ‘प्रारंभ’ बताते हुए कहा कि अभी तो आने वाले दिनों में लोग बहुत कुछ कहेंगे। लेकिन हमें किसी से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि इस तरह के आरोप आगामी पदयात्रा को लेकर लगाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

बता दें कि एक वायरल वीडियो को शेयर करते हुए प्रोफेसर रविकांत ने अपनी पोस्ट में विवादित टिप्पणी की थी, जिसके खिलाफ बाबा बागेश्वर धाम समिति ने एफआईआर दर्ज कराई है।

आईएएनएस इनपुट के साथ

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा