- Hindi News »
- Bihar »
- Manoj Jha Slams Dhirendra Shastri Says We Believe In Constitution
धीरेंद्र शास्त्री पर भड़के मनोज झा, कहा- हम संविधान पर विश्वास रखने वाले लोग
राजद सांसद मनोज झा ने धीरेंद्र शास्त्री के हिंदू राष्ट्र बयान पर जवाब देते हुए संविधान, विविधता और तिरंगे का हवाला दिया। साथ ही मतदाता सूची विवाद को विपक्ष की चिंता को सामूहिक बताया।
- Written By: अक्षय साहू

राजद सांसद मनोज झा (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद मनोज झा ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के उस बयान पर पलटवार करते हुए हमला बोला है, जिसमें उन्होंने पटना में आयोजित सनातन महाकुंभ कार्यक्रम में कहा था कि अगर भारत हिंदू राष्ट्र बना तो पहला राज्य बिहार ही होगा। मनोज ने कहा कि हम संविधान में आस्था रखने वाले लोग हैं।
राजद सांसद मनोज झा ने धीरेंद्र शास्त्री को जवाब देते हुए कहा कि हम लोग संविधान में आस्था रखने वाले हैं। हम बाबा साहेब अंबेडकर, महात्मा गांधी और पंडित नेहरू का सम्मान करते हैं। भारत एक बहुधार्मिक, बहुभाषी और विविध सांस्कृतिक परंपराओं वाला देश है। हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है, जो इस एकता में विविधता का प्रतीक है।
चुनाव आयोग कर रहा मनमानी
झा ने ब्रिक्स सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आतंकवाद पर “दोहरे मापदंड बर्दाश्त नहीं होंगे” वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह अच्छा है कि प्रधानमंत्री ने आतंकी हमलों का जिक्र किया, क्योंकि इसकी लंबे समय से जरूरत महसूस की जा रही थी। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ स्पष्ट और ठोस रुख अपनाना जरूरी है। उन्होंने बिहार में मतदाता सूची संशोधन विवाद को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने विपक्षी दलों की सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती पर इसे “सामूहिक चिंता” बताया।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार की ‘शराबबंदी’ पर NDA में महाभारत! JDU नेता ने मांझी-माधव से पूछे तीखे सवाल, सूबे में आएगा सियासी भूचाल?
मुजफ्फरपुर ‘ब्लू ड्रम’ मर्डर: प्रेमिका के साथ मिलकर पति के किए टुकड़े, नमक डालकर गलाया शव; अब मिली उम्रकैद
60 साल के प्रिंसिपल ने 28 साल की टीचर से रचाई शादी, पोल खुलने पर बिहार में मचा बवाल
प्राइवेट पार्ट दबाकर पति को उतारा मौत के घाट! ससुर की शिकायत पर बहू गिरफ्तार, बिहार से आई सनसनीखेज वारदात
उन्होंने कहा कि यह सिर्फ राजनीतिक मुद्दा नहीं है, बल्कि हर गरीब, वंचित और हाशिए पर मौजूद व्यक्ति की चिंता का विषय है, जिन्हें मताधिकार से वंचित करने की आशंका है। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रमाण पत्रों की विश्वसनीयता कितनी है, यह सब जानते हैं। सांसद ने यह भी कहा कि 22 वर्षों बाद चुनाव आयोग बिहार में मतदाता सूची का पुनरीक्षण कर रहा है, लेकिन इसके लिए मांगे गए 11 दस्तावेज कई लोगों के लिए चिंता का कारण बन सकते हैं। बिहार से बाहर काम करने वाले लाखों लोग 25 दिनों में आवश्यक प्रक्रिया कैसे पूरी करेंगे, यह बड़ा सवाल है।
राहुल गांधी के साथ सड़क उतरेंगे तेजस्वी यादव, 9 जुलाई को थम जाएगा पूरा बिहार!
हमें सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा
उन्होंने कहा कि हमें सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा है कि वह सही फैसला करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को भी यह समझना चाहिए कि उनका काम निष्पक्ष चुनाव कराना है, न कि संदिग्धता तय करना। 9 जुलाई को विपक्षी दल इसी मुद्दे को लेकर चक्का जाम करने की घोषणा कर चुके हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Manoj jha slams dhirendra shastri says we believe in constitution
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘वर्षा’ बंगले पर फडणवीस परिवार की इको-फ्रेंडली होली, मेयर रितु तावड़े ने फूलों से मनाया उत्सव
Mar 03, 2026 | 08:36 PMलखनऊ में 11 मार्च को शंखनाद, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद करेंगे ‘गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध’ की शुरुआत
Mar 03, 2026 | 08:31 PMSA vs NZ: बारिश करेगी सेमीफाइनल का मजा खराब? जानें साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड मैच में कैसा रहेगा कोलकाता का मौसम
Mar 03, 2026 | 08:31 PMपालघर के बोईसर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप, 2600 लोगों को सुरक्षित निकाला
Mar 03, 2026 | 08:28 PM‘बहुत देर हो चुकी है…ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ नहीं रुकेगा, डोनाल्ड ट्रंप ने ठुकराया ईरान का ऑफर
Mar 03, 2026 | 08:24 PMअमेरिका को गाली देना चाहिए, ईरान को…? गिरीश महाजन ने ईरान को लेकर सोनिया के पूछे सवाल पर दिया बयान
Mar 03, 2026 | 08:15 PMPAK Shaheens vs ENG Lions के बीच रद्द हुई सीरीज, PCB ने की पुष्टि, ईरान-इजराइल युद्ध के कारण लिया ये फैसला
Mar 03, 2026 | 08:14 PMवीडियो गैलरी

अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM














