मार्केट में बाइक को मारी टक्कर (फोटो सोर्स- नवभारत) 
पन्ना

पन्ना में थाने से पुलिस की कार लेकर भागा युवक, बाजार में मचाया तांडव, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Panna Raipura Police Station : पन्ना के रैपुरा थाने से कथित शराबी युवक पुलिस की कार लेकर फरार हो गया। हाट बाजार में तेज रफ्तार से गाड़ी दौड़ाकर कई लोगों को टक्कर मार दी। 6 लोग घायल हुए हैं।

प्रीतेश जैन

Panna Police Car Theft : पन्ना जिले से पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। रैपुरा थाने के परिसर में खड़ी सरकारी कार को एक शराबी युवक लेकर फरार हो गया। इसके बाद उसने साप्ताहिक हाट बाजार में तेज रफ्तार से गाड़ी दौड़ाते हुए कई लोगों और वाहनों को टक्कर मार दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार इमलिया निवासी सुखेंद्र बुंदेला किसी काम से रैपुरा थाने पहुंचा था। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों से उसकी कहासुनी हो गई, जिसके बाद उसे थाने से बाहर कर दिया गया। बाहर निकलते ही उसकी नजर परिसर में खड़ी सरकारी कार पर पड़ी, जिसमें चाबी लगी हुई थी। युवक तुरंत कार में बैठा और वाहन लेकर फरार हो गया।

हाट बाजार में मची अफरा-तफरी

पुलिस थाने से निकलने के बाद आरोपी सीधे उस इलाके में पहुंचा, जहां साप्ताहिक हाट बाजार लगा हुआ था। बाजार में भारी भीड़ के बीच उसने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए कई लोगों और वाहनों को टक्कर मार दी। कटनी तिराहे के पास एक बाइक सवार उसकी चपेट में आ गया। टक्कर के बाद बाइक कार के नीचे फंस गई, लेकिन आरोपी रुका नहीं और बाइक को करीब 200 मीटर तक घसीटता चला गया। इस दौरान बाजार में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

आधा दर्जन लोग घायल, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

हादसे में करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने आरोपी का पीछा शुरू किया और अवंतीबाई चौक के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग थाने पहुंच गए और काफी देर तक हंगामा होता रहा। भीड़ ने आरोपी तक पहुंचने की कोशिश भी की, जिसे पुलिस ने किसी तरह नियंत्रित किया।

पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना ने थाने की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की बात कह रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते लोग खुद को नहीं बचाते, तो यह घटना बड़े हादसे में बदल सकती थी।

PM Modi Gujarat Visit Live: पीएम मोदी का वडोदरा दौरा, विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे

IAS vs IES: सैलरी एक, लेकिन पावर और जिम्मेदारियां अलग; जानिए कौन-सी सेवा आपके लिए बेहतर

सत्य निकेतन हादसा: CM रेखा गुप्ता ने पीड़ितों से की मुलाकात, परिवारों को दिया हर संभव मदद का दिया आश्वासन

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने दर्ज की FIR, मालिकों पर गंभीर आरोप, कमजोर नींव के बावजूद किया निर्माण

दिल्ली में मणिपुरी संगीत शिक्षक का हत्या, शोर मचाने से रोकने हुआ विवाद, नाबालिगों समेत 8 आरोपी गिरफ्तार