ओरछा में भाजपा की कार्यसमिति बैठक (सोर्स- सोशल मीडिया)
निवाड़ी

एमपी BJP कार्यसमिति बैठक: शिवप्रकाश ने विकसित भारत का संकल्प दोहराया, CM ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

BJP Working Committee Meeting MP: एमपी बीजेपी कार्यसमिति बैठक के दूसरे दिन गरजी सरकार, शिवप्रकाश ने PM मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को सराहा, CM मोहन यादव का कांग्रेस पर तुष्टिकरण का आरोप।

सुधीर दंडोतिया, सजल रघुवंशी

BJP Working Committee Meeting Orchha: मध्यप्रदेश भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक के दूसरे दिन सोमवार को ओरछा में विभिन्न सत्र आयोजित हुए। भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

शिवप्रकाश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की यात्रा को विकसित भारत के संकल्प से जोड़कर संगठन विस्तार का आह्वान किया। वहीं मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर वर्ग संघर्ष और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

25 साल की सेवा यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

शिवप्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष संकल्प और सिद्धि की यात्रा रहे हैं। गुजरात के छात्र आंदोलन से शुरू हुई उनकी यात्रा 2001 में मुख्यमंत्री बनने के बाद नए दायित्वों तक पहुंची। उन्होंने भुज-कच्छ के पुनर्निर्माण, सरदार सरोवर परियोजना और सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन जैसे प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि 2012 के आसपास निराशा के दौर से गुजर रहा भारत आज दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल है। धारा 370 हटाने और ऑपरेशन सिंदूर जैसे फैसले भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रमाण हैं।

कांग्रेस पर CM का हमला, लाडली बहना योजना का किया जिक्र

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर मुस्लिम लीग के साथ समझौते और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सामाजिक समरसता और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के साथ काम कर रही है। उन्होंने बताया कि 2025 को उद्योग वर्ष और 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है, जबकि 2027 महिलाओं के सशक्तिकरण और कल्याण को समर्पित रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाडली बहना योजना के तहत 1.25 करोड़ बहनों के खातों में लगातार राशि पहुंच रही है और अब तक 55 हजार करोड़ रुपये से अधिक दिए जा चुके हैं। महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने के लिए रेडीमेड गारमेंट उद्योगों को प्रोत्साहन देने जैसी योजनाओं पर भी काम किया जा रहा है।

बजट, बिजली, शिक्षा, रोजगार और किसानों की उपलब्धियां गिनाईं

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश का बजट कांग्रेस शासनकाल के करीब 22 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर 4.38 लाख करोड़ रुपये हो गया है, जबकि बिजली उत्पादन क्षमता करीब 5 हजार मेगावाट से बढ़कर 31 हजार मेगावाट पहुंची है। एमबीबीएस सीटें 1250 से बढ़कर 6250 और मेडिकल कॉलेजों की संख्या 39 हो गई है। दो साल में ढाई लाख पदों पर भर्ती का लक्ष्य है, जिसमें पुलिस के 18,500 पद भी शामिल हैं।

पर्यटन, अधोसंरचना और ‘सेवा संकल्प अभियान’ पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि दतिया, सतना और रीवा में एयरपोर्ट शुरू हुए हैं और पर्यटन निगम लाभ की स्थिति में पहुंचा है। होमस्टे योजना से स्थानीय रोजगार बढ़ रहा है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन को मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने के साथ जबलपुर और ग्वालियर को जोड़ने की दिशा में काम जारी है। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत 3.62 लाख से अधिक जल संरचनाओं पर कार्य किया गया है और गौवंश के लिए सहायता राशि दोगुनी की गई है।

अखिलेश यादव ने फूंका चुनावी बिगुल! सपाइयों को दिया जीत का महामंत्र, कल से बूथ लेवल पर प्रचार करेंगे कार्यकर्ता

SCO Summit: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन से युद्ध के बाद पहली बार मिले PM मोदी, क्या हुई बात?

CJP की 5 सितंबर रैली को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी! याचिका खारिज, CJI सूर्यकांत ने क्या कहा?

दूध उत्पादकों के लिए राहत की खबर, CM विजय का ऐलान, दूध खरीद रेट में ₹3 प्रति लीटर का इजाफा

दिल्ली में SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 47.7 लाख नाम हटे, कहीं आपका नाम तो नहीं कटा? ऐसे दर्ज करा सकते हैं आपत्ति