प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सोर्स : सोशल मीडिया  
नरसिंहपुर

PM Modi visit: गाडरवाड़ा एनटीपीसी प्लांट का होगा विस्तार, पीएम मोदी 6 जून को करेंगे नई इकाइयों का शिलान्यास

PM Modi Madhya Pradesh tour: 1600 मेगावाट की दो नई यूनिट्स से बढ़ेगी प्रदेश की बिजली क्षमता, स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।मध्य प्रदेश की बिजली उत्पादन क्षमता में भारी बढ़ोतरी होगी।

सुधीर दंडोतिया

PM Modi Gadarwara visit: मध्य प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 6 जून को नरसिंहपुर जिले के गाडरवाड़ा पहुंच रहे हैं। अपने प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी यहाँ स्थित एनटीपीसी (NTPC) सुपर थर्मल पावर स्टेशन की विस्तार परियोजना का भूमिपूजन कर सकते हैं।

पीएम मोदी की सहमति मिलने के बाद अब प्रशासन और विभाग स्तर पर दौरे की तैयारियां युद्ध स्तर पर तेज कर दी गई हैं।

1600 मेगावाट बिजली का होगा अतिरिक्त उत्पादन

गाडरवाड़ा सुपर थर्मल पावर स्टेशन के इस विस्तार के तहत 1600 मेगावाट क्षमता की दो नई इकाइयां (2×800 मेगावाट) स्थापित किए जाने का प्रस्ताव है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने से मध्य प्रदेश की बिजली उत्पादन क्षमता में भारी बढ़ोतरी होगी। इससे न केवल राज्य की औद्योगिक और घरेलू बिजली जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी, बल्कि स्थानीय ग्रिड को भी मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल रंग लाई

सूत्रों के मुताबिक, इस बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत के पीछे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का विशेष प्रयास रहा है। हाल ही में अपनी नई दिल्ली यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी और उनसे गाडरवाड़ा परियोजना के भूमिपूजन का विशेष अनुरोध किया था।

बढ़ेगा रोजगार, आर्थिक गतिविधियों को मिलेगी गति

इस परियोजना को मध्य प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। थर्मल पावर स्टेशन के विस्तार से न केवल बिजली की किल्लत दूर होगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को भी भारी गति मिलेगी। इसके निर्माण और संचालन के दौरान क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के सैकड़ों नए अवसर पैदा होंगे, जिससे नरसिंहपुर और आसपास के जिलों के विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत