ट्रेन पर चढ़ा युवक (फोटो सोर्स- नवभारत) 
नर्मदापुरम

नर्मदापुरम : इटारसी में चलती ट्रेन पर चढ़ा युवक ओएचई लाइन की चपेट में आया, 70 फीसदी झुलसा, जिला अस्पताल रेफर

Narmadapuram News : नर्मदापुरम के इटारसी में ट्रेन की छत पर चढ़ा नेपाल निवासी युवक ओएचई लाइन की चपेट में आकर 70 प्रतिशत से अधिक झुलस गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

प्रीतेश जैन

Itarsi Train OHE Accident: नर्मदापुरम जिले के इटारसी रेलवे स्टेशन के आउटर पर बुधवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रेन के ऊपर चढ़ा एक युवक ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। धमाके के साथ युवक ट्रेन से नीचे गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल को तत्काल शासकीय अस्पताल इटारसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल नर्मदापुरम रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान 28 वर्षीय धन बहादुर के रूप में हुई है, जो नेपाल का रहने वाला है। वह अपनी पत्नी नेहा और दो बच्चों के साथ मजदूरी के लिए गोवा जा रहा था। परिवार शिमला होते हुए दिल्ली से ट्रेन के जरिए गोवा की यात्रा कर रहा था।

अचानक ट्रेन के ऊपर चढ़ गया युवक

घायल की पत्नी नेहा ने बताया कि यात्रा के दौरान उसके पति का व्यवहार अचानक असामान्य हो गया था और वह उल्टी-सीधी बातें करने लगा था। इटारसी रेलवे स्टेशन से ट्रेन के रवाना होने के बाद जब ट्रेन सी केबिन के पास आउटर पर कुछ देर के लिए रुकी, तभी धन बहादुर अचानक ट्रेन की छत पर चढ़ गया।

धमाके के साथ नीचे गिरा युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक को ट्रेन के ऊपर देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान उसने अपना हाथ ओएचई लाइन की ओर बढ़ा दिया। हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आते ही जोरदार धमाका हुआ और युवक गंभीर रूप से झुलसकर ट्रेन से नीचे गिर गया। डॉक्टरों के अनुसार युवक करीब 70 प्रतिशत से अधिक झुलस गया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल नर्मदापुरम रेफर किया गया है।

युवक की मानसिक हालत अस्थिर

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना के पीछे युवक की मानसिक स्थिति असामान्य होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

https://youtu.be/ED79tLrDCec?si=FXGrMri6VeLA-SfH

Delhi CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर कूच से दिल्ली बेहाल! 7,000 हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; जनजीवन प्रभावित

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें

तुषार गांधी की रिहाई की मांग तेज, DN नगर थाने के बाहर जोरदार धरना, आदित्य ठाकरे और संजय राउत ने संभाला मोर्चा