(डिज़ाइन फोटो) 
मध्य प्रदेश

MP में गायों को उफनती नदी में जानबूझकर धकेला, VIDEO वायरल, 4 पर केस दर्ज

मध्यप्रदेश के सतना जिले में नागौद पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत मंगलवार को हुई इस घटना में 15 से 20 गायों की मौत हो गई है, लेकिन अभी तक इस सूचना की पुष्टि नहीं हो पाई है। यहां के बमहौर के पास रेलवे पुल के नीचे उफनाई नदी में गायों को जान बूझकर हांक दिया गया। मामला बीते मंगलवार दोपहर का है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहा है।

राहुल गोस्वामी

सतना: मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक समूह द्वारा कुछ गायों को उफनती नदी में फेंके जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है, जिसके बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक खबरों के अनुसार, नागौद पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत मंगलवार को हुई इस घटना में 15 से 20 गायों की मौत हो गई है, लेकिन अभी तक इस सूचना की पुष्टि नहीं हो पाई है।

मध्यप्रदेश के सतना जिले के रैगांव क्षेत्र में बमहौर के पास रेलवे पुल के नीचे उफनाई नदी में गायों को जान बूझकर हांक दिया गया। मामला बीते मंगलवार दोपहर का है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि उफनाई नदी के पानी के तेज बहाव में बहते हुए गाय वहां बने स्टॉप डैम से नीचे गिर गईं।

बहाव के उलट तैरने की कोशिश कर रहीं कुछ गाय तो स्टॉप डैम से गिरते वक्त इस हालत में थीं कि उनके पैर भी ऊपर हो गए थे। इन गायों को दूसरे छोर पर खड़े दो युवक मार-मार कर पानी में जाने के लिए मजबूर भी कर रहे थे। इससे बचने के लिए बेचारी गाय उफनाई नदी में चली गईं।

नागौद पुलिस थाने के प्रभारी अशोक पांडे ने बताया, "मंगलवार की शाम को बमहोर के पास रेलवे पुल के नीचे कुछ लोगों द्वारा गायों को सतना नदी में फेंके जाने का एक वीडियो सामने आया। इस पर संज्ञान लेते हुए एक पुलिस दल को मौके पर भेजा गया, और फिर मामला दर्ज किया गया।"

उन्होंने बताया कि चार लोगों की पहचान बेटा बागरी, रवि बागरी, रामपाल चौधरी और राजलू चौधरी के रूप में की गई है। इन पर मध्य प्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कानून राज्य में गायों की हत्या को रोकता है। साथ ही, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया, "शुरुआती जानकारी के अनुसार, करीब 50 गायें थीं और उनमें से 15 से 20 की मौत हो गई। बचाव अभियान जारी है।" पांडे ने बताया कि नदी में फेंकी गई गायों की सही संख्या और उनकी मौत का पता जांच के बाद ही चलेगा। पुलिस ने बताया कि जांच और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 10 से ज्यादा लोग मलबे में दबे

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज

CEC ज्ञानेश कुमार के घर पर हंगामा, पिता बोले- गद्दार लिखने वालों के खिलाफ कराऊंगा FIR

CEC विवाद में नया मोड़! ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रसियों ने लिखा गद्दार, गरमाई सियासत

दिल्ली में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, डबल पार्किंग चार्ज से 50% वर्क फ्रॉम होम तक; जानें नए नियम