एमपी के 5 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश

MP Weather Update: एमपी के 5 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, भोपाल में साफ रहेगा मौसम

Madhya Pradesh Weather : पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

शाजेब खान

Highlights :

  • MP के 5 जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया।

  • खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी और अलीराजपुर में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना।

  • भोपाल समेत प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान।

  • नर्मदापुरम में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  • कटनी के करौंदी में सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

Madhya Pradesh Weather Forecast : एमपी से मानसून विदा हो चुका है लेकिन इसके बाद भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी और बारिश की गतिविधियां जारी हैं। पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

कहीं तेज धूप निकल रही है, तो कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

खंडवा समेत 5 जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी और अलीराजपुर में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। फिलहाल इन इलाकों में तेज हवाओं को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। प्रदेश के शेष जिलों में मौसम सामान्य रहने और बारिश की संभावना नहीं होने का अनुमान है।

भोपाल में खिली रहेगी धूप, शाम को बढ़ेगी ठंडक

राजधानी भोपाल में शुक्रवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है। यहां आंधी या बारिश की संभावना नहीं है। पिछले दो दिनों से भी राजधानी में इसी तरह का मौसम बना हुआ है। दिन में तेज धूप के कारण हल्की गर्मी महसूस हो रही है जबकि शाम होते ही तापमान में गिरावट आने से राहत मिल रही है। रात के समय गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज होने की संभावना है।

नर्मदापुरम सबसे गर्म, कटनी में सबसे कम न्यूनतम तापमान

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के तापमान में भी अंतर देखने को मिला। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, नर्मदापुरम जिले में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, कटनी जिले के करौंदी में सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। दिन और रात के तापमान में अंतर के कारण लोगों को दो तरह के मौसम का अनुभव हो रहा है।

24 अक्टूबर से सक्रिय हो सकता है पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग के मुताबिक 24 अक्टूबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसका असर दो से तीन दिन बाद एमपी के मौसम पर दिखाई दे सकता है। इसके प्रभाव से प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में बारिश के साथ तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

अक्टूबर में गर्मी, बारिश और ठंड का मिला-जुला असर

मौसम विभाग ने महीने की शुरुआत में ही अक्टूबर के दौरान गर्मी, ठंड और बारिश का मिला-जुला दौर बने रहने का अनुमान जताया था। फिलहाल दिन में धूप के कारण गर्मी महसूस हो रही है जबकि रात में तापमान गिरने से ठंडक बढ़ रही है। आने वाले दिनों में आसमान साफ होने और तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर बढ़ने की संभावना है।

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा