मुरैना में पीड़िता को धमकाया (सोर्स- सोशल मीडिया) 
मुरैना

'पहले बड़े बेटे को मारा, अब छोटे की बारी...', मुरैना में बेखौफ बदमाशों का आतंक; पीड़िता मां को धमकाया

SP Order Morena: मुरैना के अजय तोमर हत्याकांड में नया मोड़ आया है। जमानत पर आए आरोपियों की धमकी से पीड़ित मां सहम गई है। SP धर्मराज मीणा ने शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए है।

सजल रघुवंशी

Morena SP Jansunwai Tomar Case: मुरैना में हत्या के एक पुराने मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। एसपी जनसुनवाई में पहुंची एक पीड़ित मां ने आरोपियों पर धमकाने और हथियार लेकर घर में घुसने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के बाद एसपी ने अंबाह पुलिस को बड़ा निर्देश दिया है।

मामला मुरैना जिले के अंबाह क्षेत्र का है, जहां आज एसपी ऑफिस में आयोजित जनसुनवाई के दौरान अंबाह के अझेड़ा निवासी महिला प्रवीणा तोमर ने अपने बेटे अजय तोमर हत्याकांड को लेकर न्याय की गुहार लगाई।

2025 में हुई थी महिला के बेटे की हत्या

पीड़िता ने बताया कि 9 अप्रैल 2025 को अंबाह के चुंगी नाका रोड स्थित घर के सामने उनके बड़े बेटे अजय तोमर की हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि पुलिस ने हत्या के मामले में दर्ज सभी आरोपियों को नाबालिग बताया, जिसके चलते उन्हें जमानत मिल गई।

जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपियों ने परिवार को धमकाया

पीड़ित मां का आरोप है कि जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी हथियार लेकर घर पहुंचते हैं और परिवार को धमकाते हैं। आरोपियों द्वारा कहा जाता है कि पहले बड़े बेटे को मारा, अब छोटे का नंबर है। प्रवीणा तोमर ने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद पर्याप्त कार्रवाई नहीं हुई। जनसुनवाई के दौरान उन्होंने आरोपियों द्वारा अवैध फायरिंग और धमकी देने से जुड़े फोटो और अन्य सबूत भी पुलिस अधीक्षक को सौंपे।

एसपी धर्मराज मीणा ने दिए यह निर्देश

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने अंबाह पुलिस को दो दिन के भीतर आरोपियों के परिवार के सभी शस्त्र लाइसेंस की जानकारी जुटाकर उन्हें निरस्त करने संबंधी प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करती है और पीड़ित परिवार को कब तक सुरक्षा और न्याय मिल पाता है। फिलहाल, एसपी के सख्त निर्देशों के बाद अंबाह पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि दो दिन के भीतर पुलिस क्या रिपोर्ट पेश करती है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी