मुरैना में हादसा (फोटो सोर्स- नवभारत) 
मुरैना

मुरैना में भीषण हादसा: श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत, 5 घायल

Morena Breaking News: मुरैना के माता बसैया थाना क्षेत्र में पत्थर लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच श्रद्धालु घायल हुए हैं।

प्रीतेश जैन

Morena Road Accident : मुरैना जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। हादसा माता बसैया थाना क्षेत्र में उस समय हुआ, जब पत्थरों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने श्रद्धालुओं से भरे ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार ऑटो में कुल आठ लोग सवार थे, जो बानमौर विजयपुरा से माता बसैया स्थित भूमिया बाबा मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। रास्ते में पारासर की तेवरिया के पास सामने से आ रही पत्थर लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला, ऑटो चालक सहित दो पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को ऑटो से बाहर निकालने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही माता बसैया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों में तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे श्रद्धालु

माता बसैया थाना प्रभारी विवेक तोमर ने बताया कि हादसा सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे हुआ। ऑटो चालक को छोड़कर सभी यात्री आपस में रिश्तेदार थे और भूमिया बाबा मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

इलाके में शोक का माहौल

इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की तलाश कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि हादसा तेज रफ्तार, लापरवाही या किसी अन्य कारण से हुआ। घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

https://youtu.be/eCZBIdvYi4I?si=2yKQPzwuTQPzoeoi

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा