मुरैना एसपी धर्मराज मीणा (सोर्स- सोशल मीडिया)
मुरैना

पुलिसवाला हो तो ऐसा...! मुरैना SP धर्मराज मीणा की शानदार पुलिसिंग; फरियाद सुनने कुर्सी छोड़ सीढ़ियों पर बैठे

Morena SP Humanitarian Act: जनसुनवाई में दिखी SP धर्मराज मीणा की संवेदनशीलता, दिव्यांग महिला की शिकायत पर आरोपी की गिरफ्तारी के दिए निर्देश, सीढ़ियों पर बैठकर दिव्यांग महिला की सुनी फरियाद।

योगेश पाराशर, सजल रघुवंशी

Morena Police Public Hearing: मुरैना में मंगलवार को हुई जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा का संवेदनशील अंदाज देखने को मिला। व्हीलचेयर पर सवार होकर अपनी फरियाद लेकर पहुंची दिव्यांग महिला के लिए जब जनसुनवाई सभागार तक पहुंचना मुश्किल हुआ, तो एसपी खुद अपनी कुर्सी छोड़कर सीढ़ियों पर जाकर बैठ गए और महिला की पूरी शिकायत सुनी। इस दौरान उन्होंने महिला की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

जानकारी के अनुसार मुरैना एसपी ऑफिस में मंगलवार को जनसुनवाई चल रही थी। इसी दौरान चिन्नौनी चंबल गांव की रहने वाली दिव्यांग महिला ज्योति व्हीलचेयर पर सवार होकर अपनी फरियाद लेकर एसपी के पास पहुंची।

महिला को परेशानी में देखकर खुद कुर्सी छोड़ आए एसपी धर्मराज मीणा

जनसुनवाई सभागार में व्हीलचेयर ले जाने के लिए रैंप नहीं था। महिला को परेशानी में देखकर एसपी धर्मराज मीणा अपनी कुर्सी से उठे और सीढ़ियों पर जाकर व्हीलचेयर के सामने बैठ गए। इसके बाद उन्होंने वहीं बैठकर महिला की शिकायत सुनी।

महिला ने एसपी को सुनाई फरियाद

ज्योति ने एसपी को बताया कि उसके परिजन दिलीप शर्मा को 21 जुलाई को सतीश शर्मा और दो अन्य लोगों ने गोली मारी थी। महिला के मुताबिक, चिन्नौनी पुलिस ने इस मामले में केवल सतीश शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है, लेकिन अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

आरोपी महिला के परिवार को लगातार दे रहे हैं धमकियां

महिला ने यह भी बताया कि आरोपी उसके परिवार को लगातार धमकियां दे रहे हैं। शिकायत सुनने के बाद एसपी ने चिन्नौनी थाना प्रभारी कुशल भदौरिया को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि मामले के मुख्य आरोपी सतीश शर्मा पर इनाम घोषित किया जाएगा। जनसुनवाई में एसपी के इस संवेदनशील अंदाज को देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

एसपी धर्मराज मीणा ने इससे पहले भी पेश की शानदार पुलिसिंग की मिसाल

दरअसल, इससे पहले भी धर्मराज मीणा ने एक बार और शानदार पुलिसिंग की मिसाल पेश की है। बता दें कि, एक बार एसपी धर्मराज मीणा जिले में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था का जायजा लेने के लिए भ्रमण पर थे। लेकिन जब उन्होंने घायल व्यक्ति को रास्ते में देखा, तब उन्होंने एंबुलेंस का इंतजार करे बिना उसे अपनी सरकारी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया था।

एमपी BJP में हलचल के बीच नितिन नवीन से मिले CM मोहन यादव; कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा के कयास

जीजा और उनकी पार्टी को हराएंगे पाठक जी के साले! पारिवारिक कलह ने बढ़ाई डिप्टी सीएम की मुश्किलें

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज

IAS दिव्या मित्तल के इस्तीफे पर अजय राय का राज्यपाल को पत्र बोले- ईमानदार अफसरों का मनोबल न टूटे