सांदीपनि स्कूल के टायलेट एरिया में आपत्तिजनक सामग्री (सोर्स- सोशल मीडिया)
मुरैना

स्कूल के टॉयलेट का आपत्तिजनक वीडियो वायरल; मुरैना के सांदीपनि स्कूल में मचा हड़कंप

Morena Sandipani School Video: मुरैना के सांदीपनि स्कूल में बवाल, टॉयलेट एरिया का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मचा हड़कंप। अतिथि शिक्षक पर लगे वीडियो वायरल करने के आरोप।

योगेश पाराशर, सजल रघुवंशी

Sandipani School Toilet Objectionable Video: मुरैना जिले के पहाड़गढ़ सांदीपनि स्कूल में टायलेट एरिया में आपत्तिजनक सामग्री दिखाई देने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। मामले को स्कूल प्रबंधन ने गंभीरता से लेते हुए जांच की मांग की है। प्रभारी प्राचार्य रवि कुमार शाक्य ने जिला शिक्षा अधिकारी को आवेदन देकर पूरे मामले की जिला स्तरीय कमेटी से निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार प्रभारी प्राचार्य ने जिला शिक्षा अधिकारी को दिए आवेदन में बताया कि विद्यालय की कक्षाओं, प्रयोगशाला, शौचालय और परिसर के अन्य हिस्सों की नियमित साफ-सफाई कराई जाती है। हाल ही में विद्यालय परिसर में एक घटना सामने आई, जिसकी जानकारी उन्हें पहले नहीं थी। इसके बाद कमेटी गठित कर मामले की जांच कराई गई और संबंधित स्थान की साफ-सफाई कराई गई।

प्रचार्य ने अतिथि शिक्षक पर लगाए घटना का वीडियो वायरल करने के आरोप

प्राचार्य का आरोप है कि विद्यालय के अतिथि शिक्षक भूपेश शर्मा ने इस घटना का वीडियो बनाया और प्राचार्य को सूचना दिए बिना उसे मीडिया तक पहुंचा दिया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्राचार्य ने इसे पद की गरिमा और अनुशासन के विपरीत बताते हुए मामले की जिला स्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी व्यक्ति प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

वीडियो किसने और कहां से वायरल किया, जांच की मांग

वहीं, स्कूल प्रबंधन की ओर से पहाड़गढ़ थाने में भी आवेदन दिया गया है। इसमें सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किए जाने को विद्यालय की छवि धूमिल करने वाला कृत्य बताया गया है। प्रबंधन ने पुलिस से वीडियो को तत्काल हटवाने और उसके आगे प्रसार को रोकने की मांग की है।

जांच में जुटी पुलिस

आवेदन में पुलिस से यह पता लगाने की मांग की गई है कि वीडियो सबसे पहले किस सोशल मीडिया अकाउंट से अपलोड किया गया था। साथ ही तकनीकी जांच के जरिए वीडियो किस मोबाइल, कैमरे या अन्य डिवाइस से रिकॉर्ड किया गया और उसकी वास्तविक रिकॉर्डिंग की तारीख क्या है, इसका पता लगाने की मांग की गई है। स्कूल प्रबंधन ने वीडियो बनाने और उसे वायरल करने वाले व्यक्ति की पहचान कर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

प्रवेश वर्मा मंत्री हैं या गुंडे? हुसैन दलवई का पीएम मोदी से सवाल, क्या मंत्री को बर्खास्त करेगी भाजपा?

ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे...बेला एस्टेट में 729 में से बचा महज 1 वोटर, चुनाव आयोग पर भड़के राहुल गांधी

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो क्या कटेगी बिजली? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये सुझाव

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज