युवकों की तलाश में जुटी टीम (फोटो सोर्स- नवभारत)
मुरैना

मुरैना के कोतवाल डैम में मछली पकड़ने गए ग्वालियर के दो युवक डूबे, एसडीईआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Morena Police Rescue Operation : मुरैना के कोतवाल डैम में मछली पकड़ने गए ग्वालियर के दो युवक गहरे पानी में डूब गए। एक युवक तैरकर बच निकला, जबकि पुलिस और एसडीईआरएफ की तलाश जारी है।

योगेश पाराशर, प्रीतेश जैन

Morena Kotwal Dam Drowning : मुरैना जिले के कोतवाल डैम में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। ग्वालियर से मछली पकड़ने आए तीन युवक जाल बिछाने के दौरान गहरे पानी में चले गए। इनमें से एक युवक तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आया, जबकि उसके दो साथी डैम के गहरे पानी में डूब गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और एसडीईआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन देर रात तक दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं लग सका।

जानकारी के अनुसार ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव निवासी 25 वर्षीय इरशाद पुत्र सलामत खान, 30 वर्षीय अशोक पुत्र बप्पा खान और उराहना गांव निवासी ओवेश पुत्र नवाब खान बुधवार दोपहर करीब एक बजे कोतवाल डैम पर मछली पकड़ने पहुंचे थे। कोतवाल डैम इन दिनों पूरी तरह भरा हुआ है, जिससे पानी का स्तर काफी अधिक है।

डैम के पिछले हिस्से में जाल बिछाते समय हुआ हादसा

बताया गया कि तीनों युवक डैम के पिछले हिस्से में स्थित हुराई भूमिया मंदिर की ओर मछली पकड़ने के लिए जाल बिछाने पहुंचे थे। इसी दौरान तीनों अचानक गहरे पानी में चले गए। ओवेश ने हिम्मत दिखाते हुए तैरकर किनारे तक पहुंचकर अपनी जान बचा ली, लेकिन इरशाद और अशोक गहरे पानी में डूब गए। ओवेश ने दोनों साथियों को बचाने की कोशिश भी की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका।

डैम के गेट खोलने के बाद जारी की गई थी चेतावनी

बताया गया है कि बुधवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कोतवाल डैम के दो गेट खोले गए थे। प्रशासन की ओर से आसपास के गांवों में मुनादी कर लोगों को डैम के बहाव और गहरे पानी से दूर रहने की चेतावनी भी दी गई थी। इसके बावजूद तीनों युवक डैम के पिछले हिस्से में मछली पकड़ने पहुंच गए, जहां यह हादसा हो गया।

पुलिस और एसडीईआरएफ ने रात तक चलाया सर्च ऑपरेशन

हादसे के बाद ओवेश करीब चार बजे माता बसैया थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों के साथ एसडीईआरएफ की टीम ने भी डैम में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। रात करीब आठ बजे तक लगातार दोनों युवकों की तलाश की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।

गुरुवार सुबह फिर शुरू हुई तलाश, अभी तक नहीं मिला सुराग

गुरुवार सुबह एसडीईआरएफ की टीम एक बार फिर कोतवाल डैम में उतरी और डूबे युवकों की तलाश शुरू की। हालांकि अब तक इरशाद और अशोक का कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस और रेस्क्यू टीम डैम के गहरे पानी और आसपास के हिस्सों में लगातार सर्चिंग कर रही है। दोनों युवकों की तलाश जारी है।

आंध्र प्रदेश के पलनाडू में भीषण हादसा, बस और ऑटो में जोरदार टक्कर में 7 लोगों की दर्दनाक मौत

नेशनल स्पोर्ट्स डे पर PM मोदी की खेल की बात, जानिए क्यों आज का दिन हर एथलीट के लिए है खास

खेल दिवस पर पीएम मोदी करेंगे युवाओं से खास बातचीत, 1500 से ज्यादा संस्थानों में होगा खेलो इंडिया डायलॉग

Weather Update: देशभर में छाया साइक्लोनिक सर्कुलेशन, UP-बिहार समेत 26 राज्यों में आंधी-तूफान से मचेगा हाहाकार

PM मोदी के इंटरव्यू पर रिजिजू का बड़ा दावा, बोले- इतने इंटरव्यू किसी PM ने नहीं दिए, मीडिया पर भी साधा निशाना