खाद नहीं मिली तो किसानों ने नेशनल हाईवे किया जाम (फोटो सोर्स- नवभारत)
मुरैना

मुरैना में फूटा किसानों का गुस्सा: खाद वितरण में देरी से हुए नाराज, नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम

Morena Fertilizer Distribution Protest: मुरैना में खाद वितरण में देरी से नाराज़ किसानों ने अंबाह बायपास पर नेशनल हाईवे जाम कर दिया। प्रशासन की समझाइश और खाद वितरण शुरू होने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

योगेश पाराशर, प्रीतेश जैन

Morena Farmers Protest: मुरैना में खाद वितरण में लगातार हो रही देरी से नाराज किसानों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। सुबह से एमपी एग्रो गोदाम के बाहर लाइन में लगे किसानों को दोपहर तक न टोकन मिला और न ही खाद। इससे आक्रोशित किसानों ने अंबाह बायपास स्थित नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। करीब 15 मिनट तक चले प्रदर्शन से हाईवे पर एक किलोमीटर से अधिक लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों की समझाइश और खाद वितरण शुरू होने के बाद किसानों ने जाम समाप्त कर दिया।

जानकारी के अनुसार अंबाह बायपास तिराहा स्थित एमपी एग्रो गोदाम पर किसान सुबह छह बजे से खाद लेने के लिए कतार में खड़े थे। दोपहर एक बजे तक वितरण शुरू नहीं होने पर किसानों का धैर्य जवाब दे गया। कर्मचारियों ने बताया कि मंगलवार को खाद वितरण के दौरान एक कर्मचारी के साथ मारपीट हुई थी, इसलिए सुरक्षा मिलने तक खाद वितरण रोक दिया गया था।

15 मिनट तक हाईवे पर लगा लंबा जाम

खाद नहीं मिलने से नाराज किसानों ने धौलपुर रोड स्थित नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के चलते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित हुआ। मौके पर पहुंचे एसडीएम रामनिवास सिंह सिकरवार, सीएसपी और पुलिस बल ने किसानों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया। प्रशासन ने तत्काल खाद वितरण शुरू कराया, जिसके बाद किसानों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

खाद संकट और मूंग खरीदी का भी उठाया मुद्दा

प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह तोमर सहित कई किसान नेता भी शामिल हुए। किसानों ने खाद की कमी के साथ-साथ मूंग खरीदी शुरू नहीं होने का मुद्दा भी उठाया। उनका आरोप था कि कई दिनों से चक्कर लगाने के बावजूद खाद नहीं मिल रही है, जबकि कुछ लोगों को नियमों की अनदेखी कर पहले खाद उपलब्ध कराई जा रही है।

ये भी पढ़ें : ग्वालियर में बारिश से बिगड़े हालात: सड़क पर उतरीं कलेक्टर रुचिका चौहान, दिए युद्ध स्तर पर काम करने के निर्देश

व्यवस्था नहीं सुधरी तो आंदोलन की चेतावनी

किसानों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि खाद वितरण व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ और किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध नहीं कराया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित होने के बाद अब नियमित रूप से खाद वितरण कराया जाएगा।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?