घर में घुसकर महिला ने की चोरी फोटो सोर्स- नवभारत
मुरैना

मुरैना में खाना मांगने के बहाने घर में घुसी बुजुर्ग महिला, लाखों के गहने और 50 हजार नकदी लेकर फरार

Morena Crime News : मुरैना में खाना मांगने के बहाने घर में घुसी संदिग्ध महिला 50 हजार नकद और लाखों के सोने के गहने लेकर फरार हो गई। पुलिस CCTV और धमकी भरे फोन की जांच कर रही है।

योगेश पाराशर, प्रीतेश जैन

Morena House Theft : मुरैना शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के जीवाजी गंज में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के घर दिनदहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। एक अज्ञात महिला खाना मांगने के बहाने घर में दाखिल हुई और मौका पाकर अलमारी में रखे 50 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये कीमत के सोने के आभूषण लेकर फरार हो गई।

वारदात के बाद बुजुर्ग महिला के मोबाइल पर धमकी भरा फोन आने से मामले को लेकर शक और गहरा गया है। पुलिस ने चार दिन बाद अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

मालिश के बहाने घर पहुंची थी महिला

घटना 27 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। जीवाजी गंज निवासी ललिता अग्रवाल अपने घर में अकेली थीं। इसी दौरान एक अज्ञात महिला उनके घर पहुंची। महिला ने अपना नाम मीना बताया और मालिश करने की बात कही। बुजुर्ग महिला ने जब मालिश कराने से मना किया तो वह भूख लगने का बहाना बनाकर खाना मांगने लगी।

रसोई में पहुंची, फिर अलमारी से गहने किए पार

ललिता अग्रवाल महिला के लिए रसोई में खाना लेने गईं तो संदिग्ध महिला भी उनके पीछे-पीछे रसोई तक पहुंच गई। इसी दौरान उसने घर में बुजुर्ग महिला के अकेले होने की जानकारी भी हासिल कर ली। कुछ देर बाद जब ललिता दोबारा रसोई में खाना लेने गईं, इसी दौरान महिला ने अलमारी में रखे 50 हजार रुपये नकद, सोने की एक चेन, चार चूड़ियां, दो अंगूठियां और एक मांग टीका चोरी कर लिया और मौके से फरार हो गई।

चार दिन बाद दर्ज हुआ मामला

बाद में ललिता अग्रवाल ने अलमारी देखी तो नकदी और सोने के आभूषण गायब मिले। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। शिकायत मिलने के चार दिन बाद 1 अक्टूबर की शाम सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज में संदिग्ध महिला घर के अंदर आती-जाती दिखाई दे रही है।

अनजान महिला के पास बुजुर्ग का मोबाइल नंबर कैसे पहुंचा?

मामले में एक अहम सवाल यह भी है कि जिस महिला को ललिता अग्रवाल पहचानती तक नहीं हैं, उसके पास बुजुर्ग का मोबाइल नंबर कैसे पहुंचा। पीड़िता को शक है कि किसी परिचित व्यक्ति ने महिला को उनके अकेले रहने, घर में रखे गहनों और मोबाइल नंबर से जुड़ी जानकारी दी हो।

वारदात के बाद आया धमकी भरा फोन

पीड़िता के मुताबिक, वारदात के बाद शाम को एक नंबर से उनके मोबाइल पर धमकी भरा फोन भी आया। पीड़िता का कहना है कि ट्रूकॉलर पर यह नंबर गौरव आवले के नाम से दिखाई दे रहा था। हालांकि इस नंबर और कथित धमकी के संबंध में मुरैना पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

CCTV और मोबाइल नंबर की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल नंबर से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि संदिग्ध महिला को बुजुर्ग के घर और उनकी निजी जानकारी के बारे में कैसे पता चला। जांच पूरी होने के बाद ही चोरी की वारदात में शामिल लोगों और घटना के पीछे की पूरी परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

Jantar Mantar Protest: जंतर मंतर पर बवाल, सैकड़ों लोगों के किया गया डीटेन; आज दिन भर क्या-किया हुआ?

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर हंगामा, आतिशी-योगेंद्र यादव समेत सैकड़ों लोग हिरासत में; देखें तस्वीरें

पंजाब बॉर्डर पर BSF की सख्त कार्रवाई, 2 पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर, पूरे इलाके में हाई अलर्ट

सही कदम न उठाते तो पता नहीं क्या होता... पीएम मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित की  प्रशंसा

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव