अस्पताल के कैदी वार्ड से तस्करी का आरोपी फरार फोटो सोर्स - नवभारत
मुरैना

मुरैना जिला अस्पताल के कैदी वार्ड से तस्करी का आरोपी फरार, पुलिस गार्ड को कमरे में किया बंद

Morena Prisoner Escape : मुरैना जिला अस्पताल के कैदी वार्ड से डोडा चूरा तस्करी का आरोपी जसवीर सिंह हथकड़ी सहित फरार हो गया। भागने से पहले उसने पुलिस गार्ड को वार्ड में बंद कर दिया।

योगेश पाराशर, शाजेब खान

Highlights :

  • मुरैना जिला अस्पताल के कैदी वार्ड से आरोपी फरार।

  • डोडा चूरा तस्करी के मामले में गिरफ्तार था जसवीर सिंह।

  • कार से 232 किलो डोडा चूरा किया गया था बरामद।

  • आरोपी ने भागने से पहले पुलिस गार्ड को वार्ड में बंद किया।

Morena Doda Chura Smuggling : मुरैना जिला अस्पताल के कैदी वार्ड से डोडा चूरा तस्करी का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी ने भागने से पहले सुरक्षा में तैनात पुलिस गार्ड को कैदी वार्ड के अंदर ही बंद कर दिया। घटना रविवार और सोमवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है। कैदी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

हाईवे चेकिंग में कार से मिला था 232 किलो डोडा चूरा

जानकारी के अनुसार पंजाब के मोगा निवासी 47 वर्षीय जसवीर सिंह पुत्र मंगल सिंह को नूराबाद थाना पुलिस ने डोडा चूरा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था। 2 नवंबर को पुलिस ने हाईवे पर चेकिंग के दौरान एक कार पकड़ी थी। तलाशी लेने पर कार से 10 बोरों में रखा 232 किलो डोडा चूरा बरामद हुआ था। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 4 लाख 64 हजार रुपये आंकी गई थी।

तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में कराया था भर्ती

पुलिस ने कार चालक जसवीर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बताया गया है कि 6 नवंबर की रात जेल में उसकी तबीयत बिगड़ गई। लूज मोशन की शिकायत के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 7 नवंबर को उसे अस्पताल के कैदी वार्ड में शिफ्ट किया गया जहां सुरक्षा के लिए पुलिस गार्ड तैनात किए गए थे।

पुलिस गार्ड को बंद कर हथकड़ी सहित भागा आरोपी

मुरैना जिले में हुई घटना में बताया जा रहा है कि रविवार और सोमवार की दरमियानी रात जसवीर सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था को चकमा दिया और कैदी वार्ड से फरार हो गया। भागने से पहले उसने पुलिस गार्ड को वार्ड के अंदर ही बंद कर दिया। आरोपी हथकड़ी सहित अस्पताल से भागा है।

अस्पताल में मिलने आए लोगों की भूमिका की भी जांच संभव

इस मामले में एक अहम जानकारी ये भी सामने आई है कि रविवार को कुछ लोग अस्पताल में आरोपी जसवीर सिंह से मिलने पहुंचे थे। ऐसे में पुलिस उनके आने जाने और आरोपी के फरार होने के बीच किसी संभावित कनेक्शन की भी जांच कर सकती है। फिलहाल आरोपी की फरारी और सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक को लेकर जांच की जा रही है।

मणिपुर में जनगणना पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, अप्रैल 2027 तक बढ़ाई मियाद, सामने आई बड़ी वजह

जनवरी में 5 राज्यों में चुनाव संभव, नए साल के पहले हफ्ते में हो सकते हैं चुनाव

दिवाली की बधाई में ईद का जिक्र करना मल्लिकार्जुन खरगे को पड़ा भारी, बीजेपी-कांग्रेस में छिड़ी जुबानी जंग

दिल्ली में AQI डेटा में हेरफेर, हेल्थ इमरजेंसी का बढ़ा खतरा, सौरभ भारद्वाज बोले- आंकड़े कम दिखा रही सरकार

पाकिस्तान से हैं क्या? दिवाली को ईद बताकर बुरे फंसे मल्लिकार्जुन खरगे, वायरल VIDEO पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स