बोतल फेंकती नर्स (फोटो सोर्स- नवभारत) 
मुरैना

मुरैना जिला अस्पताल में हंगामा: नर्स ने अटेंडर को फेंक कर मारी ग्लूकोज की बोतल, वायरल हो रहा वीडियो

Nurse Attendant Dispute: मुरैना जिला अस्पताल में ग्लूकोज की बोतल बदलने को लेकर नर्स और मरीज के अटेंडर के बीच विवाद हो गया। वायरल वीडियो में नर्स अटेंडर पर बोतल फेंकती और अपशब्द कहती नजर आ रही है।

प्रीतेश जैन

Morena District Hospital News: मुरैना जिला अस्पताल एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार मेडिकल वार्ड में भर्ती एक मरीज की ग्लूकोज की बोतल बदलने को लेकर नर्स और मरीज के अटेंडर के बीच विवाद हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं और स्टाफ के व्यवहार पर सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर मेडिकल वार्ड में भर्ती एक मरीज की ग्लूकोज की बोतल खत्म हो गई थी। मरीज के परिजन नई बोतल लगाने के लिए कई बार नर्सिंग स्टाफ के पास पहुंचे, लेकिन आरोप है कि काफी देर तक कोई भी नर्स बोतल बदलने नहीं पहुंची। इससे नाराज होकर मरीज के अटेंडर ने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर दी।

वीडियो बनाते देख भड़की नर्स

वायरल वीडियो में एक स्टाफ नर्स वीडियो बना रहे युवक की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है। वीडियो में वह मोबाइल छीनने  की कोशिश करती नजर आती है। अटेंडर का आरोप है कि इसी दौरान नर्स ने गुस्से में ग्लूकोज की बोतल उठाकर उसकी ओर फेंक दी और अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

वीडियो में सुनाई दी विवादित टिप्पणी

मुरैना जिला अस्पताल के इस वायरल वीडियो में नर्स को यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि "सरकारी अस्पताल में क्यों आते हो, प्राइवेट में जाकर इलाज कराओ।" इस कथित टिप्पणी के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों और उनके परिजनों के साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए।

अस्पताल प्रशासन की भूमिका पर नजर

वायरल वीडियो ने जिला अस्पताल की कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर अस्पताल प्रशासन पर है कि मामले की जांच के बाद क्या कार्रवाई की जाती है। हालांकि अभी दोनों में से किसी भी पक्ष द्वारा कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज