कांग्रेस नेता ने चंबल नदी में लगाई छलांग (सोर्स- सोशल मीडिया)
मुरैना

स्टीमर चालू कराने की मांग पर चंबल नदी में लगाई छलांग; मुरैना में कांग्रेस नेता के कदम से मचा हड़कंप

Morena Congress leader Jump In Chambal: मुरैना के उसैद-पिनाहट घाट पर हड़कंप, स्टीमर सेवा चालू कराने की मांग पर कांग्रेस नेता शेर सिंह तोमर ने चंबल नदी में लगाई छलांग।

योगेश पाराशर, सजल रघुवंशी

Chambal Steamer Service Demand Protest: मुरैना के उसैद-पिनाहट घाट पर गुरुवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्टीमर चालू कराने की मांग को लेकर कांग्रेस के महुआ ब्लॉक अध्यक्ष शेर सिंह तोमर ने चंबल नदी में छलांग लगा दी। नेता के नदी में कूदते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घाट पर तैनात पुलिस ने तत्काल गोताखोर ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों की मदद से कांग्रेस नेता को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार उसैद-पिनाहट घाट पर 16 अगस्त से स्टीमर का संचालन बंद है। इससे अंबाह और पोरसा क्षेत्र से उत्तर प्रदेश के पिनाहट जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टीमर से यह दूरी करीब चार किलोमीटर है, जबकि सड़क मार्ग से लोगों को 140 से 160 किलोमीटर तक का सफर करना पड़ता है।

पिछले दो दिनों से दे रहे थे अधिकारियों को आवेदन

स्टीमर शुरू कराने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी के महुआ ब्लॉक अध्यक्ष शेर सिंह तोमर पिछले दो दिनों से अधिकारियों को आवेदन दे रहे थे। उनका कहना था कि राखी के पर्व के चलते लोगों का आवागमन बढ़ गया है और स्टीमर का संचालन जल्द शुरू किया जाना जरूरी है।

स्टीमर संचालन से नाराज होकर लगाई छलांग

गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जब स्टीमर संचालन को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ तो कांग्रेस नेता नाराज हो गए। इसी दौरान उन्होंने चंबल नदी में छलांग लगा दी। नेता को नदी में कूदता देख घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

पहले बह चुका था स्टीमर इसलिए किया था बंद

बताया जा रहा है कि 16 अगस्त को नगरा घाट से उत्तर प्रदेश के कैंजरा घाट की ओर जा रहा सवारियों से भरा स्टीमर चंबल नदी में बह गया था। करीब तीन घंटे तक स्टीमर पानी में बहता रहा और उसमें सवार 64 लोगों की जान संकट में रही। घटना के बाद नगरा घाट के स्टीमर को पुलिस ने जब्त कर लिया था। इसी के बाद उसैद-पिनाहट घाट का स्टीमर भी बंद करवा दिया गया था। घाट पर पहले से पुलिस बल तैनात था।

महुआ थाना प्रभारी ने नेता को बचाने गोताखोरों और पुलिसकर्मियों को भेजा

महुआ थाना प्रभारी उपेंद्र पाराशर ने कांग्रेस नेता को नदी में छलांग लगाते देखा और तत्काल गोताखोरों व पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा। पुलिस की तत्परता से कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। स्टीमर बंद होने से दोनों राज्यों के बीच आवागमन प्रभावित है। अब कांग्रेस नेता के चंबल में छलांग लगाने के बाद एक बार फिर स्टीमर संचालन का मुद्दा सुर्खियों में आ गया है।

भोपाल में 12 दिसंबर को जुटेंगे राहुल गांधी समेत विपक्षी दिग्गज, आखिर लाल परेड ग्राउंड पर क्यों अटक रहा पेंच?

Delimitation Bill LIVE: परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP(SP), राहुल गांधी ने कहा- 'DMK हमारे साथ चले'

मजबूरी में कर रहे समर्थन... शरद पवार ने कांग्रेस को भेजा संदेश; सांसदों की बीजेपी से हो गई है बात!

महिला आरक्षण से 50% सीटों तक, सरकार ने परिसीमन के नए बिल में 6 बड़े बदलाव, जानें क्यों खास है नया विधेयक

'वोट चोर, गद्दी छोड़' वाले वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कांग्रेस के कार्यक्रम से जुड़ी याचिका खारिज