मुरैना में भीषण सड़क हादसा  (सोर्स- सोशल मीडिया)
मुरैना

मुरैना में काल बनकर दौड़ी बस, पिता पुत्र की कुचलकर मौत, दादी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही

Bus Accident Morena: मुरैना में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस ने एक ही परिवार के 3 लोगों को रौंदा, पिता-पुत्र की मौत गुस्साए लोगों ने बस पर किया पथराव।

योगेश पाराशर, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • मुरैना के कुल्हौली मोड़ पर तेज रफ्तार बस ने तीन लोगों को मारी टक्कर।

  • हादसे में 35 वर्षीय पिता रघुराज और 14 वर्षीय बेटे लवकुश की मौत।

  • बुजुर्ग मां लोहरी बाई गंभीर रूप से घायल, ग्वालियर रेफर।

  • गोवर्धन पूजा का न्योता खाकर मायके जाने की तैयारी कर रहा था परिवार।

Bus Accident Morena Father Son Death: मुरैना जिले में नेशनल हाईवे स्थित कुल्हौली मोड पर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, सबलगढ़ से मुरैना की ओर जा रही तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़े एक ही परिवार की तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में 35 वर्षीय पिता और उसके 14 वर्षीय बेटे की मौत हो गई।

जबकि बुजुर्ग मां गंभीर रूप से घायल हो गई, घायल महिला को जिला अस्पताल से ग्वालियर अस्पताल रेफर किया गया है, हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने बस पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए।

गोवर्धन पूजा का न्योता खाकर पहुंचे थे कुल्होली मोड

जानकारी के अनुसार बामसोली क्षेत्र के नंदापुरा निवासी 60 वर्षीय लोहरी बाई कुशवाहा अपने 14 वर्षी नाती लवकुश के साथ कुतघान गांव में गोवर्धन पूजा का न्योता खाने गई थी, वहां से दोनों को पंचमपुरा पहाड़गढ़ जाना था। बुधवार दोपहर करीब एक बजे वे कुल्हौली मोड पर पहुंची, इसी दौरान लोहरी बाई का 35 वर्षीय बेटा रघुराज कुशवाहा भी करजौनी में बाबू बाबा की जात करके बाइक से वहां पहुंच गया, रघुराज अपनी मां को दौज पर उनके मायके पंचमपुरा ले जाने की तैयारी कर रहा था।

पानी लेने गया था रिश्तेदार तभी बस ने मारी टक्कर

बताया गया है कि तीनों को प्यास लगी थी, ऐसे में रघुराज के चाचा का बेटा सत्यवीर कुशवाहा पानी लेने के लिए सड़क के दूसरी ओर चला गया। इसी दौरान सबलगढ़ से मुरैना जिला जा रही बस क्रमांक MP 06 P5277 के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से बस चलाते हुए सड़क किनारे खड़े रघुराज, लोहरी बाई और लवकुश को जोरदार टक्कर मार दी।

मौके पर पिता की मौत, अस्पताल ले जाते समय बेटे ने तोड़ा दम

बस की टक्कर इतनी भीषण थी कि रघुराज कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं गंभीर रूप से घायल लवकुश और उसकी दादी लोहरी बाई को कैलारस अस्पताल ले जाया गया। वहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही लवकुश ने दम तोड़ दिया। लोहरी बाई की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर अस्पताल रेफर कर दिया।

पिता- पुत्र की मौत से भड़का आक्रोश, बस पर पथराव

हादसे में पिता पुत्र की मौत की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, आक्रोशित लोगों ने दुर्घटना करने वाली बस पर पथराव कर दिया। जिससे बस के शीशे पूरी तरह टूट गए, सूचना मिलने पर सबलगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और बस को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ अपराध पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, गोलीबारी में तीन जवान घायल