मदनी के बयान पर भाजपा का कड़ा प्रहार, कहा- खाते यहां, गाते वहां की 
मध्य प्रदेश

देश में नए जिन्ना पैदा हो रहे... मदनी के बयान पर भाजपा का कड़ा प्रहार, गद्दारों को बख्शा नहीं जाएगा

Maulana Madani के बयान पर BJP ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए चेतावनी दी। भाजपा नेता ने कहा कि देश में नए जिन्ना पैदा हो रहे है ऐसी राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सौरभ शर्मा

Maulana Madani Statement BJP Attack: मौलाना महमूद मदनी के हालिया बयानों ने देश की सियासत में भूचाल ला दिया है। उनके बयानों पर भारतीय जनता पार्टी ने अब तक का सबसे तीखा पलटवार किया है। मध्य प्रदेश के बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने मदनी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि भारत में अब 'नए जिन्ना' पैदा हो रहे हैं, जो देश के मुसलमानों को भड़काने की साजिश रच रहे हैं। बीजेपी नेताओं का कहना है कि यह सिर्फ बयानबाजी नहीं, बल्कि देश की न्यायपालिका और संविधान पर सीधा हमला है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विधायक रामेश्वर शर्मा ने मदनी को चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग समाज में लव जिहाद और अलगाववाद का जहर घोल रहे हैं, उन्हें कानून का डर होना चाहिए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जो लोग भारत के खिलाफ माहौल बनाने में जुटे हैं, उन्हें सुप्रीम कोर्ट से किसी भी तरह के संरक्षण की उम्मीद छोड़ देनी चाहिए। शर्मा का मानना है कि ऐसे बयानों पर अदालत को खुद संज्ञान लेकर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मदनी जिस तरह की बातें कर रहे हैं, वह सीधे तौर पर संविधान का उल्लंघन है और देश की शांति के लिए खतरा है।

'खाते यहां का, गाते कहीं और का'

वहीं, मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने भी इस मामले में कड़े तेवर दिखाए हैं। सारंग ने मदनी को दो टूक सुनाते हुए कहा कि अगर उन्हें हिंदुस्तान में रहना है, तो वंदे मातरम का सम्मान करना ही होगा और संविधान का पालन करना होगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब वह दौर बीत गया जब लोग 'खाते हिंदुस्तान का थे और गाते किसी और का थे'। सारंग ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं का मजाक उड़ाना एक फैशन बन गया है, लेकिन अब इसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि मदनी का बयान देश को धर्म के आधार पर बांटने की एक कोशिश है, जिसे भारत की जनता कभी सफल नहीं होने देगी।

देश-विरोधी ताकतों को खुली चेतावनी

बीजेपी नेताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि राष्ट्रहित से ऊपर कुछ भी नहीं है। रामेश्वर शर्मा ने चेतावनी दी कि अगर कोई भी व्यक्ति आतंकवाद, अलगाववाद या हिंसक विचारधारा को बढ़ावा देता है, तो उसे कानून के कड़े डंडे का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि देश में कुछ ऐसे तत्व सिर उठा रहे हैं जो समुदायों के बीच नफरत फैलाकर समाज को भटकाना चाहते हैं। यह अत्यंत चिंताजनक है और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होना तय है। बीजेपी का कहना है कि भारत की न्याय व्यवस्था निष्पक्ष है, लेकिन देश की एकता और अखंडता के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?

Bye Election: चार राज्यों की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल

न्यूट्रल स्पिरिट में आर्टिफिशियल फ्लेवर डाल बन रही थी Old Monk! FSSAI का रम मानने से इनकार, HC करेगा फैसला

सत्य निकेतन हादसा: छात्रों की मौत के लिए PG हॉस्टल मालिक के साथ MCD भी जिम्मेदार, हाई कोर्ट में आज क्या हुआ?