भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ की गिरफ्तारी (फोटो- सोशल मीडिया) 
मध्य प्रदेश

एक्सप्रेसवे अश्लील कांड में नेताजी की गिरफ्तारी के बाद महिला की तलाश, ब्लैकमेलिंग से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे

एक्सप्रेसवे पर अश्लील वीडियो वायरल मामले में BJP नेता मनोहरलाल धाकड़ गिरफ्तार हुए हैं। वीडियो में दिखी महिला की तलाश जारी है, इसे लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। ब्लैकमेलिंग की आशंका में NHAI के 3 कर्मचारी भी निलंबित किए गए है।

सौरभ शर्मा

भोपाल: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अश्लील हरकत करते हुए कथित भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ का वीडियो सामने आने के बाद बवाल मच गया है। वायरल वीडियो में नेता एक महिला के साथ खुलेआम संबंध बनाते नजर आए। इस घटना ने पूरे प्रदेश से लेकर देश में सनसनी फैला गई थी। पुलिस ने मनोहरलाल धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वीडियो में दिख रही महिला की तलाश की जा रही है। इस मामले में ब्लैकमेलिंग की आंशका के तहत NHAI के तीन कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है और महिला पर भी केस दर्ज कर लिया गया है।

महिला की पहचान सामने आई

पुलिस के अनुसार, महिला की पहचान हो चुकी है और वह मनोहरलाल धाकड़ की पुरानी जान-पहचान की बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि महिला को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, कांग्रेस का दावा है कि महिला एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका है जो तबादले के सिलसिले में नेताजी से संपर्क में आई थी। इस आधार पर मामला बलात्कार की दिशा में भी जांचा जा रहा है।

ब्लैकमेलिंग और सीसीटीवी लीक की परतें खुलीं

यह मामला केवल अश्लीलता तक सीमित नहीं रहा। वायरल वीडियो की टाइमिंग ने मामले को और गंभीर बना दिया। घटना 13 मई की है, जबकि वीडियो 22 मई को सोशल मीडिया पर सामने आया। इस देरी के पीछे ब्लैकमेलिंग की आशंका जताई गई है। NHAI के जिन कर्मचारियों को निलंबित किया गया है, उन पर आरोप है कि उन्होंने वीडियो डिलीट करने के लिए पैसे मांगे थे, और जब पैसे नहीं मिले तो वीडियो लीक कर दिया गया।

नेता की गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई

पुलिस ने 26 मई को भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ को गिरफ्तार किया और उनसे तीन घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ के बाद उन्हें घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन की पुष्टि कराई गई। अब पुलिस महिला को भी हिरासत में लेने की तैयारी में है। DIG मनोज कुमार सिंह ने इस कृत्य को निंदनीय बताया और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है।

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा