जब्त बोलेरो और गिरफ्तार आरोपी (फोटो सोर्स- नवभारत) 
मंदसौर

मंदसौर में 'पुष्पा स्टाइल' डोडाचूरा तस्करी का भंडाफोड़, बोलेरो से 173 किलो मादक पदार्थ बरामद

Pushpa Style Smuggling: मंदसौर के मल्हारगढ़ में पुलिस ने बोलेरो में बनाए गए गुप्त केबिन से 173 किलो से अधिक डोडाचूरा बरामद किया। ‘पुष्पा स्टाइल’ तस्करी का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्रीतेश जैन

Mandsaur Doda Chura Smuggling: मंदसौर जिले में मल्हारगढ़ पुलिस ने डोडाचूरा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए 173 किलो से अधिक अवैध मादक पदार्थ जब्त किया है। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए बोलेरो वाहन में फिल्म 'पुष्पा' की तर्ज पर सीक्रेट केबिन तैयार कर रखे थे, जिनमें डोडाचूरा छिपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की बोलेरो में अवैध मादक पदार्थ की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर मल्हारगढ़-जीरन रोड पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका गया। शुरुआती जांच में वाहन सामान्य दिखाई दिया, लेकिन पुलिस को संदेह होने पर जब वाहन की गहन तलाशी ली गई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

छत और सीट के नीचे बनाए थे सीक्रेट केबिन

जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि पुष्पा स्टाइल में बोलेरो की छत और पीछे की सीट के नीचे विशेष रूप से वेल्डिंग कर गुप्त केबिन तैयार किए गए थे। इन केबिनों को खोलने पर उनमें भारी मात्रा में पिसा हुआ डोडाचूरा छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने वाहन से कुल 173 किलो से अधिक डोडाचूरा बरामद किया, जिसकी बाजार कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।

दो आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, मामले में शामिल दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

मंदसौर पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि जब्त किया गया डोडाचूरा कहां से लाया गया था और इसे किस क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था। अधिकारियों का मानना है कि इसके पीछे एक बड़ा तस्करी नेटवर्क सक्रिय हो सकता है। मल्हारगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

राजभर के बंटवारे वाले बयान पर सपा सांसद की दो टूक, बोले- यह सिर्फ दिवास्वप्न, युवाओं के दम पर संवरेगा UP

IIT में क्यों टूट रही छात्रों की सांसें? 20 साल में 171 मौतें, क्या डिप्रेशन और तनाव से जूझ रहे हैं IITian

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में 105 बार चोरी हुई, CCTV से खुला राज; 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी SIT

जमुई छात्रा से छेड़खानी! वायरल VIDEO के बाद महिला आयोग सख्त; SP को दिए गिरफ्तारी के निर्देश

भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड समझौते को हरी झंडी, दशहरा पर 20 अक्टूबर से होगा लागू; पीयूष गोयल ने की घोषणा