खंडवा में निकली आदिवासी रैली (फोटो सोर्स- नवभारत)
खण्डवा

विश्व आदिवासी दिवस पर खंडवा में निकली विशाल रैली, पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए युवा, दिखी संस्कृति की झलक

Khandwa News : खंडवा में विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी समाज ने विशाल रैली निकाली। पारंपरिक वेशभूषा में युवक-युवतियां शामिल हुए और मांदल की थाप पर लोकनृत्य कर संस्कृति की झलक दिखाई।

नितिन झवर, प्रीतेश जैन

Khandwa World Tribal Day Rally: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर खंडवा शहर में आदिवासी समाज द्वारा विशाल रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में आदिवासी छात्र-छात्राओं, युवाओं और समाजजनों ने उत्साह के साथ भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा में शामिल युवक-युवतियां आकर्षण का केंद्र रहे। रैली के दौरान आदिवासी संस्कृति, लोककला और परंपराओं की जीवंत झलक देखने को मिली।

रैली का शुभारंभ गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम से हुआ। यहां से रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए अनाज मंडी प्रांगण पहुंची। रैली में शामिल युवक-युवतियां पारंपरिक परिधान और आभूषणों में सजे नजर आए। हाथों में पारंपरिक वाद्य और मांदल की थाप के साथ युवाओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया।

मांदल की थाप पर थिरके युवक-युवतियां

रैली के दौरान शहर की सड़कों पर आदिवासी लोक संस्कृति का रंग नजर आया। पारंपरिक वेशभूषा में युवक-युवतियों ने मांदल की थाप पर नृत्य किया। रैली में शामिल लोगों में विश्व आदिवासी दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में समाज के लोग रैली में शामिल हुए और अपनी संस्कृति के प्रति गौरव का प्रदर्शन किया।

अनाज मंडी में हुए लोकनृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम

रैली के अनाज मंडी प्रांगण पहुंचने के बाद आदिवासी लोकनृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलाकारों ने पारंपरिक लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों के जरिए आदिवासी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।

ये भी पढ़ें : छतरपुर में करंट से 16 वर्षीय युवक की मौत के बाद बवाल, NH-39 पर ग्रामीणों ने लगाया जाम, मुआवजे की मांग

संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का संदेश

आयोजन से जुड़े मनोज ओसवाल ने बताया कि विश्व आदिवासी दिवस के माध्यम से समाज की संस्कृति, परंपराओं और लोककला को सहेजने तथा नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी विशेष रूप से रही। मांदल की थाप पर युवक-युवतियों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक नृत्य ने आयोजन में उत्साह और आकर्षण बढ़ाया।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: भाजपा ने छात्रों के समर्थन में आज झारखंड बंद का आह्वान किया

चर्चा से भाग रहा है विपक्ष जंतर-मंतर और राम मंदिर विवाद पर लोकसभा-राज्यसभा ठप, जानिए संसद में आज क्या-क्या हुआ

PM मोदी से मिले सुप्रिया सुले और NCP-SP के 8 सांसद, 15 मिनट की मुलाकात में उठे महाराष्ट्र के 8 अहम मुद्दे

संसद में विपक्ष हंगामे के बीच NDA का मंगल मिलन, PM मोदी और सांसदों ने लहराया तिरंगा, एकता का दिया संदेश

पुडुचेरी क्रिकेट विवाद में नया मोड़, अंडर-19 कोच एस वेंकटरमण के खिलाफ FIR दर्ज