खंडवा मेंं भाजपा नेता रामेश्वर शर्मा से बातचीत फोटो सोर्स - नवभारत
खण्डवा

खंडवा में रामेश्वर शर्मा का कांग्रेस पर हमला, बोले- राहुल गांधी की राजनीति पार्टी को तहस नहस कर देगी

Rameshwar Sharma Statement : खंडवा में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता ने परिसीमन और महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे पर भी की टिप्पणी।

नितिन झवर, शाजेब खान

Highlights :

  • खंडवा के कार्यक्रम में भाजपा नेता रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना।

  • परिसीमन के विरोध को लेकर राहुल गांधी और खरगे पर टिप्पणी।

  • राहुल गांधी की राजनीति को कांग्रेस के लिए नुकसानदायक बताया।

Khandwa BJP Leader Congress Attack : खंडवा जिले में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने परिसीमन और महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध को लेकर सवाल उठाए। राहुल गांधी की राजनीति पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उनकी बचकानी राजनीति पूरी कांग्रेस को तहस नहस कर देगी। वहीं खरगे के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अब उन पर भी राहुल गांधी की संगत का असर दिखाई देने लगा है।

परिसीमन के विरोध पर कांग्रेस को घेरा

भाजपा नेता रामेश्वर शर्मा ने अपने संबोधन में परिसीमन के मुद्दे पर कांग्रेस की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का विरोध समझ से परे है। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी की राजनीति को निशाने पर लेते हुए दावा किया कि उनकी कार्यशैली से कांग्रेस को नुकसान हो सकता है।

खरगे के बयान पर भी साधा निशाना

संबोधन के दौरान मल्लिकार्जुन खरगे पर भी टिप्पणी की गई। भाजपा नेता रामेश्वर शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पर भी अब राहुल गांधी की संगत का असर दिखाई देने लगा है। उन्होंने खरगे के बयान को लेकर कांग्रेस नेतृत्व पर राजनीतिक हमला बोला।

महिला आरक्षण को बताया ऐतिहासिक संकल्प

भाजपा नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला आरक्षण संबंधी संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य देश की 50 प्रतिशत आबादी को लोकतंत्र में उचित भागीदारी दिलाना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भारत की बेटियां बड़ी संख्या में संसद पहुंचेंगी और देश की नीति निर्माण प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाएंगी।

खंडवा के साहस और बलिदान को किया याद

कार्यक्रम में भाजपा नेता ने खंडवा के लोगों के योगदान का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों ने पुलिस और सरकार का सहयोग करने के साथ देश की सुरक्षा के लिए शहादत भी दी है। आतंकवाद के सामने कभी हार न मानने वाले साहसी युवाओं और उनके परिवारों को नमन करने के लिए वे खंडवा आए हैं।

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी लामबंदी तेज; DMK, पवार से खड़गे-राहुल और सोनिया करेंगे मुलाकात

PM Modi Man Ki Baat: पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम, कहा- इस साल भारतीय युवाओं ने दुनियाभर में बनाई पहचान

Mann Ki Baat: नशामुक्त युवा से लेकर भारतीय कला की वैश्विक पहचान तक, पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें

राहुल गांधी की अपील पर स्टालिन का जवाब, बोले- इतिहास हमें 'एट्टाप्पन' नहीं, 'कट्टाबोम्मन' के रूप में याद करेगा

राजस्थान में जिंदा युवक मृत घोषित, डेथ सर्टिफिकेट जारी; जन-आधार से नाम काटा