निसर्ग वॉटर पार्क हादसा (सोर्स- सोशल मीडिया) 
जबलपुर

निसर्ग वॉटर पार्क में करंट लगने से युवक की मौत का मामला; संचालक और पूर्व तहसीलदार विवेक त्रिपाठी गिरफ्तार

Vivek Tripathi Arrested: बरेला स्थित चर्चित निसर्ग वॉटर पार्क में हुए दर्दनाक हादसे के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने संचालक विवेक त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया है।

सजल रघुवंशी

Jabalpur Water Park Accident: बरेला स्थित चर्चित निसर्ग वॉटर पार्क में रविवार को हुए दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन और पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। वॉटर पार्क में करंट लगने से युवक की मौत के मामले में पुलिस ने रिजॉर्ट संचालक एवं पूर्व तहसीलदार विवेक त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया है।

जांच के दौरान रिजॉर्ट प्रबंधन की गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए यह कार्रवाई की। मामले की जांच अभी जारी है और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

करंट लगने के बाद मौके पर नहीं मिली मदद

इस मामले की जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। मृतक के साथ मौजूद साथियों ने अपने बयानों में बताया कि फिसल पट्टी (स्लाइड) के पास लगे पोल में करंट आने से युवक उसकी चपेट में आ गया था, लेकिन मौके पर उसे तुरंत कोई मदद नहीं मिल सकी। आरोप है कि रिजॉर्ट प्रबंधन की लापरवाही और संवेदनहीनता की वजह से युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। साथियों के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है।

जिला प्रशासन ने तुरंत की कार्रवाई

युवक की मौत के बाद जिला प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए निसर्ग वॉटर पार्क को सील कर दिया था। इसके बाद राजस्व, पुलिस, खाद्य सुरक्षा और विद्युत विभाग की संयुक्त टीम ने पूरे परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। जांच के दौरान वॉटर पार्क में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विवेक त्रिपाठी से मांगे जरूरी दस्तावेज

बता दें कि, हादसे के बाद से ही जिला प्रशासन और वॉटर पार्क की सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। बढ़ते दबाव के बीच प्रशासन ने पूर्व तहसीलदार विवेक त्रिपाठी से रिसॉर्ट के निर्माण, भूमि डायवर्शन और संचालन से संबंधित सभी जरूरी दस्तावेज मांगे हैं। इस गिरफ्तारी के बाद अब यह माना जा रहा है कि यदि जांच में अवैध निर्माण या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो रिसॉर्ट के खिलाफ और भी बड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

एल. मुरुगन ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक मची हलचल, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज

SIR पर सियासी संग्राम, राहुल के आरोपों का अमित शाह ने दिया जवाब, कहा- 2029 में करारी हार के लिए रहें तैयार

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में गिरेंगे ओले, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बारिश, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी

सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे आज सुबह कोर्ट में होंगे पेश, तिहाड़ भेजे जाने की संभावना

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे