जबलपुर लव जिहाद केस (सोर्स- सोशल मीडिया) 
जबलपुर

जबलपुर: लव जिहाद के चंगुल में फंसी तलाकशुदा महिला आरक्षक! सोहराब शेख ने खुद को बताया था सौरभ; जानें पूरा मामला

Love Jihad Case Jabalpur: जबलपुर में महिला आरक्षक से 'सौरभ' बनकर किया छल, फिर निकला 'सोहराब', शादी का झांसा देकर शोषण के बाद बनाने लगा निकाह करने का दबाव।

सजल रघुवंशी

Woman Constable Trapped In Love Jihad Jabalpur: जबलपुर में एक महिला आरक्षक द्वारा अधिवक्ता पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और पहचान छिपाने के गंभीर आरोप लगाए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार हाई कोर्ट में पदस्थ एक तलाकशुदा महिला आरक्षक का आरोप है कि उसकी मुलाकात करीब 3 साल पहले खुद को "सौरभ" बताने वाले युवक से हुई थी। महिला का कहना है कि आरोपी ने शादी का वादा कर उसका विश्वास जीता और इसी भरोसे का फायदा उठाते हुए कई महीनों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

शादी के लिए कहा तब खुली सोहराब की पोल

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने सौरभ उर्फ सोहराब से शादी करने की बात कही, तब आरोपी ने अपनी वास्तविक पहचान "सोहराब शेख" के रूप में बताई और उससे निकाह करने का दबाव बनाने लगा। महिला का यह भी कहना है कि आरोपी के परिवार के सदस्य भी उसे लगातार धमका रहे हैं।

हिंदू संगठन ने पीड़िता को न्याय दिलाने उठाई आवाज

इस मामले को लेकर पीड़िता हिंदू संगठन के पदाधिकारियों के पास पहुंची, जिसके बाद हिंदू संगठन पीड़िता को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की शिकायत की। पुलिस अधिकारियों ने महिला के बयान दर्ज कर मामले में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जांच और आगे की कार्रवाई के लिए मामला सिविल लाइन थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।

तलाकशुदा है पीड़िता

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पीड़िता तलाकशुदा है और सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अकेले रहती है। जबलपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी आरोपों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस मामले में आरोपी पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

https://youtu.be/Wsq2HAE3Wsg?si=ubBmERN1R-zGuBbC

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां