हादसे में जान गंवाने वाले राजेंद्र पटेल (फोटो सोर्स- नवभारत) 
जबलपुर

जबलपुर-नरसिंहपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे सेल्फी ले रहे दोस्तों को वाहन ने मारी टक्कर, 4 की मौत

Jabalpur Road Accident: जबलपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में 4 दोस्तों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी युवक सड़क किनारे सेल्फी ले रहे थे इसी दौरान उन्हें वाहन ने टक्कर मार दी।

प्रीतेश जैन

Jabalpur Narsinghpur Highway Accident: जबलपुर-नरसिंहपुर नेशनल हाईवे पर देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में समाजवादी पार्टी के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब सभी युवक सड़क किनारे खड़े होकर बारिश के बीच सेल्फी और फोटो ले रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आए एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अन्य घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी आठ युवक नौरादेही अभयारण्य के हाथीनाला क्षेत्र में घूमने गए थे। वहां से लौटते समय वे हाईवे किनारे रुककर बारिश का आनंद लेते हुए फोटो और सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार घायलों में एक युवक की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य की भी लगातार निगरानी की जा रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच, फरार वाहन की तलाश

हादसे की सूचना मिलते ही नरसिंहपुर और बेलखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर वाहन और उसके चालक की पहचान करने में जुटी हुई है।

पुलिस ने लोगों से मांगी जानकारी

पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी के पास हादसे या फरार वाहन से संबंधित कोई जानकारी हो तो तत्काल बेलखेड़ा पुलिस को सूचित करें। पुलिस का दावा है कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी वाहन चालक की जल्द पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह हादसा एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के गंभीर खतरे की याद दिलाता है।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट