ग्वारीघाट वायरल वीडियो (सोर्स- सोशल मीडिया) 
जबलपुर

जबलपुर के ग्वारीघाट पर मर्यादा तार-तार; नर्मदा में युवक-युवती की अमर्यादित हरकत का वीडियो वायरल

Gauri Ghat Viral Video: जबलपुर के प्रसिद्ध ग्वारीघाट पर मां नर्मदा में युवक-युवती की अमर्यादित हरकत का वीडियो वायरल, डूबने से बची युवती। पुलिस ने थाने बुलाकर दी समझाइश।

सजल रघुवंशी

Jabalpur Gwari Ghat Narmada River Viral Video: मां नर्मदा की महिमा भारतीय सनातन संस्कृति में सर्वोपरि मानी गई है। मान्यता है कि नर्मदा नदी के दर्शन मात्र से ही मानव के समस्त कायिक और मानसिक कष्ट दूर हो जाते हैं। इसी पावन आस्था के केंद्र, मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित ग्वारीघाट से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने समूचे नर्मदा भक्तों और स्थानीय श्रद्धालुओं के आक्रोश को भड़का दिया है।

मामला जबलपुर के प्रसिद्ध तीर्थस्थल गौरीघाट का है, जहां नर्मदा में नहाते वक्त एक युवक और युवती अश्लील हरकतें करते हुए दिखाई दिए, युवक युवती की इस हरकत का वहां मौजूद एक श्रद्धालु ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया।

नर्मदा भक्तों ने जताया आक्रोश

गौरीघाट स्थित नर्मदा तट पर मौजूद श्रद्धालुओं ने युवक और युवती की गतिविधियों को देखकर आपत्ति जताई और तत्काल सुरक्षा कर्मियों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और दोनों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें थाने ले जाया गया, जहां उनके परिजनों को बुलाकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने दोनों को समझाइश देते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने की हिदायत भी दी।

हो सकता था हादसा

बताया जा रहा है कि दोनों युवक युवती अधारताल थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं युवती को तैरना नहीं आता, दोनों जब गौरीघाट पहुंचे तो नर्मदा में नहाने के लिए युवक पानी में चला गया और जबरन युवती को भी पानी में ले गया। यदि युवती और युवक ज्यादा देर पानी में रहते तो संभव है कि युवती पानी में डूब सकती थी। बहरहाल युवक और युवती सुरक्षित हैं लेकिन इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश अभी भी बना हुआ है।

घटना के बाद उठ रहे सवाल

गौरतलब है कि, युवक और युवती की इस हरकत के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पहला सबसे बड़ा सवाल की आखिर सुरक्षा में कहां कमी रह गई जो दोनों युवक-युवती ऐसी हरकत कर रहे थे। अब इस घटना के बाद लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है।

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर