जबलपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला (सोर्स- सोशल मीडिया)
जबलपुर

छिंदवाड़ा NICU हादसा: परिजनों से मिले डिप्टी CM, दिया भरोसा; जबलपुर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों को दिए निर्देश

Chhindwara NICU Accident: छिंदवाड़ा एनआईसीयू अग्निकांड के बाद जबलपुर रेफर किए गए 2 झुलसे नवजातों का डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर जाना बच्चों का हाल।

पवन पटेल, सजल रघुवंशी

Rajendra Shukla Visit Jabalpur Medical College: छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के एनआईसीयू में वॉर्मर मशीन में आग लगने की घटना के बाद गंभीर रूप से झुलसे दो नवजात शिशुओं को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है।

दोनों बच्चों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। हादसे के बाद दोनों बच्चों को तत्काल उपचार की जरूरत थी, जिसके चलते उन्हें उच्च चिकित्सा सुविधा वाले केंद्र में भेजा गया।

आईसीयू में डॉक्टरों की टीम कर रही लगातार निगरानी

जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में दोनों नवजातों का इलाज विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा है। डॉक्टर बच्चों की हालत पर लगातार नजर रख रहे हैं और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। फिलहाल अस्पताल प्रबंधन के अनुसार दोनों नवजातों की हालत स्थिर बनी हुई है। बच्चों के परिजन भी अस्पताल में मौजूद हैं और डॉक्टरों से लगातार उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं।

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

घटना की जानकारी मिलने के बाद मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला जबलपुर पहुंचे। उन्होंने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती दोनों नवजात शिशुओं का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और मुश्किल समय में सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। डिप्टी सीएम ने अस्पताल के चिकित्सकों से दोनों बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति और उपचार की जानकारी भी ली। उन्होंने डॉक्टरों को नवजातों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में देर रात हुआ था हादसा

गौरतलब है कि छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के एनआईसीयू वार्ड में शुक्रवार देर रात वॉर्मर मशीनों में तकनीकी खराबी के चलते आग लग गई थी। हादसे में एक नवजात बच्ची समेत तीन शिशु झुलस गए थे। घटना के कुछ देर बाद गंभीर रूप से झुलसी एक नवजात बच्ची की मौत हो गई। वहीं, बाकी दो नवजातों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए जबलपुर रेफर किया गया। फिलहाल दोनों बच्चों का इलाज सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के आईसीयू में जारी है और चिकित्सकों की टीम उनकी हालत पर लगातार नजर रख रही है।

सत्र खत्म, लेकिन सत्रावसान नहीं, क्या परिसीमन पर विशेष सत्र की तैयारी? जयराम रमेश का शाह से तीखा सवाल

कागज के हवाई जहाज से रॉकेट तक... नेशनल स्पेस डे पर PM मोदी ने युवाओं को दिया बड़ा संदेश

ओडिशा में शिक्षक भर्ती पर बढ़ा बवाल, 6 दिनों के प्रदर्शन के बाद अब भूख हड़ताल और कैंडल मार्च का ऐलान

PM मोदी के मार्गदर्शन के बाद आज BJP की संगठन बैठक, नितिन नबीन करेंगे अध्यक्षता, कांग्रेस को घेरने की रणनीति

क्या यही है पंजाब की सच्चाई? पूर्व मंत्री के एक VIDEO ने खोल दी कानून-व्यवस्था की पोल, मंजर देख उड़ जाएंगे होश