महिला उर्मिला सैनी और उनका पति अखिलेश (फोटो सोर्स - नवभारत) 
इंदौर

उर्मिला सैनी हत्याकांड: फरार आरोपी पति अखिलेश सैनी का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, पहचान के बाद हुई आधिकारिक पुष्टि

Indore Murder Case: इंदौर की पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी हत्याकांड में फरार आरोपी पति अखिलेश सैनी का संदिग्ध शव गंजबासौदा रेलवे ट्रैक पर मिला है। पुलिस को अब डीएनए टेस्ट करवाने की तैयारी में है।

अंशुल मुकाती

Indore Urmila Saini Murder Case: इंदौर के चर्चित उर्मिला सैनी हत्याकांड में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी की हत्या के बाद से फरार चल रहे आरोपी पति अखिलेश सैनी का शव विदिशा जिले के गंजबासौदा में रेलवे ट्रैक पर मिला है। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में मिला है और सिर धड़ से अलग था। पुलिस को शव के पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर आशंका है कि यह शव अखिलेश सैनी का है। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि डीएनए टेस्ट के बाद ही की जाएगी ।

हत्या के बाद से फरार था आरोपी

उर्मिला सैनी की हत्या के बाद से आरोपी अखिलेश सैनी लगातार फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए इंदौर पुलिस की कई टीमें अलग-अलग स्थानों पर तलाश कर रही थीं। पुलिस ने आरोपी पर इनाम भी घोषित किया था। जांच के दौरान उसके रेलवे स्टेशन की ओर जाते हुए सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए थे, जिसके बाद पुलिस उसकी संभावित लोकेशन और ठिकानों की तलाश में जुटी हुई थी।

रेलवे ट्रैक पर मिला शव

इसी बीच गंजबासौदा सिटी पुलिस को रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। तलाशी के दौरान पैंट की जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर आशंका जताई गई कि शव अखिलेश सैनी का हो सकता है। सूचना मिलने के बाद इंदौर पुलिस की टीम और मृतक के परिजन गंजबासौदा पहुंचे। परिजनों से शव की पहचान कराई जा रही है, जिसके बाद पुलिस आधिकारिक रूप से शव की पुष्टि करेगी।

यह भी पढें:

पुलिस ने शुरू की जांच

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि फिलहाल शव की पहचान की प्रक्रिया जारी है। परिजनों द्वारा पुष्टि होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या किसी अन्य परिस्थिति में मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब